फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो भैया आज हमारा अंतिम दिन है: हम लोग मरने जा रहे हैं...जेई ने खुदकुशी से पहले किया था परिचित को फोन

Thu, 28 Jul 2022 10:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
Lucknow Suicide case - फोटो : अमर उजाला
हेलो भैया हम शैलेंद्र बोल रहे हैं...। भैया आज हमारा अंतिम दिन है...। हम लोग मरने जा रहे हैं...। यह बात जानकीपुरम के सुल्तानपुर गांव में रहने वाले सिंचाई विभाग के नलकूप विंग के जेई शैलेंद्र कुमार ने अपने कृषि विभाग में तैनात दोस्त जगन्नाथ शर्मा से सुबह करीब 9.15 बजे मोबाइल पर कॉल कर कही। अभी जगन्नाथ कुछ समझ पाते कि तभी कॉल कट गई। फिर शैलेंद्र कुमार ने पत्नी गीता व बेटी प्राची के साथ कीटनाशक मिला पेस्ट्री खा लिया। जगन्नाथ ने अपने व शैलेंद्र के परिचितों को कॉल कर वहां पहुंचने को कहा। सूचना मिलने पर वहां राजेश नाम का युवक पहुंचा। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जगन्नाथ ने ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। शैलेंद्र ने चार लोगों पर पैसों को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

2 of 8
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
खुदकुशी से पहले शैलेंद्र ने जहां अपने दोस्त व कृषि विभाग में तैनात जगन्नाथ शर्मा को कॉल किया तो वहीं पत्नी ने घर से कुछ दूर रहने वाले प्रदीप को कॉल किया। प्रदीप के मोबाइल पर जब शैलेंद्र की पत्नी ने कॉल गया तो वह नहा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 8
Lucknow Suicide case - फोटो : अमर उजाला
प्रदीप ने बाथरूम से निकलने के बाद कॉल किया तो दो बार रिसीव नहीं हुआ। तीसरी बार में गीता ने कॉल रिसीव किया तो सिर्फ इतना ही कहा कि भैया आप घर आ जाइए कुछ जरूरी है...। इसके बाद कॉल कट गई। प्रदीप उनके घर पहुंचे तो वहां पर पुलिस पहुंच चुकी थी।

4 of 8
Lucknow Suicide case - फोटो : अमर उजाला
प्रदीप के मुताबिक, रात में दोनों साथ थे। काफी देर तक घर में बैठे रहे। इसके बाद दोनों रात करीब 11 बजे तक सड़क पर टहल रहे थे। लेकिन बातचीत से ऐसा नहीं लगा कि शैलेंद्र परेशान है या वह कुछ इस तरह का कदम उठा सकता है। 

 
विज्ञापन

5 of 8
Lucknow Suicide case - फोटो : अमर उजाला
जगन्नाथ ने कई परिचितों को कॉल कर भेजा
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जगन्नाथ ने बताया कि शैलेंद्र के फोन आने के बाद उन्होंने आनन-फानन कई लोगों को कॉल किया। उन्होंने सुल्तानपुर गांव निवासी राजेश को तुरंत भेजा। राजेश ने शैलेंद्र के घर पहुंचकर जगन्नाथ को पूरी बात बताई। जगन्नाथ ने ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। 

 
विज्ञापन

6 of 8
Lucknow Suicide case - फोटो : ट्विटर
इसके बाद करीब 9.43 बजे कंट्रोल रूम से जानकीपुरम थाने में सूचना दी गई। जगन्नाथ के मुताबिक, वह शैलेंद्र की बात सुनकर उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन शैलेंद्र फफक पड़ा। वह खुद पर नियंत्रण नहीं रख सका। जगन्नाथ ने कहा कि वह पहुंच रहे है, कुछ गलत न करें। 
विज्ञापन

7 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के जानकीपुरम के सुल्तानपुर गांव में जेई शैलेंद्र कुमार (42) ने अपनी पत्नी गीता (40) और बेटी प्राची (17) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तीनों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया।
विज्ञापन

8 of 8
मौके पर जमा लोग - फोटो : ट्विटर
घर के अंदर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें करोड़ों रुपये बाजार में लोगों द्वारा फंसाने की बात सामने आई है। चार लोगों पर मृतक जेई ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस इस बिंदु पर पड़ताल कर रही है। वहीं चारों को हिरासत में लेने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें