लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार ने सोमवार रात 12 बजे हजरतगंज चौराहे पर एएसपी से लेकर चौकी इंचार्जों तक की क्लास ली। उन्हें 18 घंटे ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के आदेश दिए।
विज्ञापन
2 of 6
कहा कि मुहर लगाने में घूसखोरी की शिकायत पर जेल भेजेंगे। चेकिंग के दौरान नेताओं द्वारा अभद्रता और उनकी शिकायत पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा उठाने वाले अमीनाबाद थाने के सिपाही सुधीर सिंह राणा को पांच सौ रुपये नगद इनाम की घोषणा के साथ आश्वस्त किया कि फर्जी शिकायत पर किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
3 of 6
चेताया कि इलाके में जुटा, सट्टा वृक्षों के कटान का मामला सामने आया तो बीट के सिपाही से लेकर थानेदार तक पर गाज गिरेगी। विवादित जमीन पर कब्जे के मामलों से दूर रहने के कहा।
4 of 6
इससे पहले एसएसपी ने रिस्पांस टाइम चेक करने के साथ एएसपी, सीओ, इंस्पेक्टर, एसओ व चौकी इंचार्जों को अलग-अलग कतार में खड़ा करके उन्हें अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था के टिप्स दिए।
विज्ञापन
5 of 6
थानेदारों की गाड़ियों में एंटीराइट गन, पंप एक्शन, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर आदि चेक किए। ड्यूटी लगाने में पक्षपात के मद्देनजर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने का जिम्मा थानेदारों को सौंपा।