लखनऊ की हवा सोमवार को दिल्ली से भी ज्यादा जहरीली पाई गई। दिनभर पूरा शहर धुंध की चादर में लिपटा रहा। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ का एयर क्वालिटी इंडेक्स सोमवार को 466 पहुंच गया। रविवार को यह आंकड़ा 444 था। जबकि दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 423 ही रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
जहरीली हवा के मामले में लखनऊ तीसरे पायदान पर रहा। जबकि 486 एयर क्वालिटी इंडेक्स के साथ फरीदाबाद पहले तो 467 अंकों के साथ आगरा दूसरे स्थान पर रहा। बढ़ते प्रदूषण का असर भी दिखने लगा है। कई स्कूलों में बच्चे मास्क पहनकर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 9
सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में दो केंद्रों पर प्रदूषण की मॉनिटरिंग की गई। रविवार के उलट सोमवार को लालबाग की जगह अलीगंज में प्रदूषण बढ़ा हुआ मिला। अलीगंज में सुबह 11 बजे एक्यूआई 469 बना हुआ था। वहीं लालबाग में एक्यूआई 461 पाया गया। दोनों ही जगह वायु प्रदूषण को खतरनाक यानी सभी के लिए खतरे की कैटेगरी में रखा गया।
4 of 9
वहीं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च ने भी सोमवार को अपनी पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट रिलीज की। आईआईटीआर ने अपने अध्ययन में अलीगंज, इंदिरानगर, विकासनगर, आईआईटीआर कैंपस एमजी रोड और चौक को शामिल किया।
विज्ञापन
5 of 9
सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले सूक्ष्मकण पीएम 2.5 का लेवल इंदिरानगर में 495.7 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर मिला। जबकि चौक में यह 421.3 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पाया गया। यह दोनों ही इलाके रिहाइशी हैं। हालांकि, यहां मिश्रित उपयोग के चलते वाहनों की आवाजाही काफी है।
विज्ञापन
6 of 9
एक दिन में 444 से क्यों पहुंचा 466
वैज्ञानिकों का तर्क है कि सोमवार को रविवार की तुलना में प्रदूषण की वजह काम का दिन होना भी हो सकता है। रविवार को कम संख्या में वाहन सड़क पर आए। वहीं सोमवार को इनकी संख्या तेजी से बढ़ी। ऐसे में प्रदूषण का लेवल भी बढ़ गया।
विज्ञापन
7 of 9
चिंता क्यों...
आईआईटीआर के एनवायरमेंट टॉक्सिकोलॉजी डिवीजन के डॉ. एससी बर्मन कहते हैं कि जो सूक्ष्मतम कण मिल रहे हैं इनकी साइज पीएम2.5 से भी बहुत कम है। यह कण अब केवल फेफ ड़ों और रक्त नलिकाओं तक ही नहीं पहुंच रहे। यह शहर की कोशिकाओं तक पहुंचकर कैंसर का कारण बन सकते हैं।
8 of 9
यूपी के टॉप प्रदूषित शहर
शहर--एक्यूआई
फरीदाबाद--486
आगरा--467
लखनऊ--466
गुडगांव--450
वाराणसी--425
दिल्ली--423