फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपती हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, दरवाजा खटखटाया...और खुलते ही चाकू लेकर टूट पड़ा

Sat, 14 Dec 2019 10:14 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
murder in lucknow - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के सआदतगंज में गुरुवार रात चिकन कारोबारी 70 वर्षीय हिलाल अहमद और उनकी पत्नी बिलकीस जहां (65) की निर्मम हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने इलाके के ही आकिब महमूद और उस्मान उर्फ चपाती को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि दोनों ने लूट के इरादे से हत्या की साजिश रची थी। 
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग दंपती की हत्या के बाद दोनों ने घर में रखे जेवर-नकदी व विदेशी करेंसी लूट ली और भाग गए। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध का फोटो मिलने पर पुलिस ने छानबीन की तो कड़ी से कड़ी जुड़ गई।  एसएसपी ने बताया कि आकिब महमूद और उस्मान उर्फ चपाती चौपटिया के ही रहने वाले हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आकिब के पिता महमूद उल हसन चिकन की कढ़ाई का काम करते थे। उनकी चिकन कारोबारी हिलाल अहमद से दोस्ती थी। वह अक्सर उनके घर आते-जाते थे। आकिब का हिलाल के घर आना-जाना था। 

4 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दरवाजा खटखटाया...हिलाल पर चाकू से हमला बोला
शाम करीब सात बजे उस्मान उर्फ चपाती ने हिलाल के कमरे का दरवाजा खटखटाया। उस वक्त हिलाल टॉयलेट से निकले ही थे। उन्होंने तुरंत दरवाजा खोल दिया। हिलाल को सामने देखते ही उस्मान ने उनकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। वह नीचे गिरकर तड़पने लगे। इसी बीच आकिब वहां आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हिलाल की गर्दन काटने के बाद बिलकीस के कमरे में पहुंचे
हिलाल की गर्दन काटने के बाद दोनों भीतर के कमरे में गए और बिलकीस जहां पर हमला कर दिया। बिलकीस ने दोनों से भिड़ने की कोशिश की लेकिन ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। दोनों ने उनका मुंह दबाकर ताबड़तोड़ चाकू मारे और फिर गर्दन रेत दी। इसके बाद दोनों ने घर की आलमारियां खंगाली। भीतर रखे जेवर-नकदी और विदेशी करेंसी समेटकर दोनों भाग निकले।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें