लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बसंतकुंज योजना स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया। इस मौके पर करीब ढाई लोग प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 11
बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। पीएम ने यहां पर लगी तीन विभूतियों अटल बिहारी वापजेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण किया। इन विभूतियों के संस्मरणों को संजोने के लिए बने म्यूजियम का लोकार्पण भी इसी कार्यक्रम में हुआ।
विज्ञापन
2 of 11
आयोजन में डेढ़ लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इस आयोजन में दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 11
पीएम मोदी को देखने के लिए आ रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
लोकार्पण के लिए आयोजन स्थल के साथ पूरे शहर को सजाया व संवारा गया है। आयोजन स्थल को भव्य बनाने के लिए कई प्रदेशों से बेहतरीन फूल वाले पौधे मंगाए गए हैं।पूरे शहर में डिवाइडरों को साफ कर रंगा गया है।
4 of 11
काफी संख्या में खड़ी बसें
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
प्रमुख चौराहों और मार्गों पर स्ट्रीट लाइट के पोल पर रंगीन लाइट वाली झालरें लगाई गई हैं। दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी कराई गई है। सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोजन में आसपास के कई जिलों से करीब 2000 बसें आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 11
भारी संख्या में भीड़ पहुंच रही
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इनकी पार्किंग के खास इंतजाम किए गए हैं। कुल 13 पार्किंग बनाई गई हैं। इनमें 2600 बसें और 2000 कारें खड़ी हो सकेंगी। व्यवस्था बनी रहे इसके लिए अफसरों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इन तस्वीरों में बहुत बड़ी संख्या में बसें दिख रही हैं। साथ ही लोगों का यह हुजूम बता रहा है कि सभी में किस स्तर की भीड़ होने वाली है।
विज्ञापन
6 of 11
कार्यक्रम स्थल पर उमड़ा सैलाब
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
25 दिसंबर को प्रधानमंत्री राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करने राजधानी आ रहे हैं। कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन जारी किया है। 24 दिसंबर की रात 12 बजे से बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की समाप्ति तक यातायात बदला रहेगा।
विज्ञापन
7 of 11
भीड़ की वजह से लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि कार्यक्रम स्थल व उसके आसपास के पूरे इलाके पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। हर जगह चेकिंग की जा रही है।
8 of 11
महिलाएं भी भारी संख्या में पहुंच रहीं
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सुरक्षा के लिए 18 पुलिस उपायुक्त, 26 अपर पुलिस उपायुक्त, 80 सहायक पुलिस आयुक्त, 189 इंस्पेक्टर, 1367 दरोगा, 214 महिला दरोगा, 4312 सिपाही, 997 महिला सिपाही, 18 कंपनी पीएसी, 4 कंपनी आरएएफ, 8 बम निरोधक दस्ता, एनएसजी की दो टीमें, एटीएस की एक टीम, एंटी ड्रोन की दो टीमें, एक एंटी माइन टीम, 14 एंटी सबोटाज टीम तैनात की गई है।
9 of 11
कार्यक्रम स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी की जा रही है।
10 of 11
कार्यक्रम स्थल पर बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क