फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'चाचा' ने दबाया मासूम का मुंह...सीने पर चढ़कर बैठ गई रोशनी; इस वजह से फेल हुआ लाश को ठिकाने लगाने का प्लान

Thu, 17 Jul 2025 03:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में मासूम बच्ची की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने सोमवार को कई जगह रेकी की। दोनों सबसे पहले सदर बाजार गए। इसके बाद इंदिरा डैम और फिर हनुमंत धाम पहुंचे। आरोपी नदी में सोना का शव फेंककर सबूत मिटाना चाहते थे।
विज्ञापन
1 of 10
आरोपी मां रोशनी और मासूम बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छह साल की मासूम सोना की हत्या की आरोपी मां और उसके प्रेमी उदित को जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में हत्या की आरोपी मां रोशनी और उसके प्रेमी उदित ने कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि मासूम को किस तरह से मौत के घाट उतारा था। आरोपियों की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। 

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक ने आरोपी उदित ने मासूम बच्ची का मुंह दबाया था, जबकि उसकी मां उसके सीने पर चढ़ कर बैठ गई थी। कुछ ही देर में मासूम ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

2 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी महिला रोशनी ने पति पर आरोप लगाए थे। रोशनी के आरोपों पर उसके पति शाहरूख को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रोशनी ने पति पर आरोप लगाया था कि शाहरूख हत्या के बाद चौथी मंजिल से कूदकर फरार हो गया था। 

 
विज्ञापन

3 of 10
अपार्टमेंट के बाहर खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने जब शाहरूख से पूछताछ की तो उसने बताया कि 22 मई को उसके पैर में चोट लग गई थी। ऑपरेशन कर रॉड डाला गया था। वह सीढ़ियां नहीं चढ़ पाता है। शाहरूख की चोट देखकर पुलिस को रोशनी पर संदेह हुआ। 

4 of 10
रोशनी खान को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों की लोकेशन निकलवाई गई तो वह हुसैनगंज के होटल की निकली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। शक होने पर दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। 

 
विज्ञापन

5 of 10
अपार्टमेंट के बाहर खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उदित ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली। उदित ने बताया कि उसने सोना का मुंह दबाया था, जबकि रोशनी उसके सीने पर चढ़ कर बैठ गई थी। थोड़ी ही देर में सोना ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

6 of 10
मां रोशनी खान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव को ठिकाने लगाने के लिए कई जगह की रेकी
हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने सोमवार को कई जगह रेकी की। दोनों सबसे पहले सदर बाजार गए। इसके बाद इंदिरा डैम और फिर हनुमंत धाम पहुंचे। आरोपी नदी में सोना का शव फेंककर सबूत मिटाना चाहते थे। हालांकि, पकड़े जाने के डर से वे ऐसा कर नहीं पाए। 

 
विज्ञापन

7 of 10
अपार्टमेंट के पास अपने घरों से झांकते पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों ने हुसैनगंज के एक होटल में कमरा बुक कराया और वहां पर पार्टी की। होटल में नशा करने के बाद दोनों ने पुलिस को फोन कर शाहरूख पर हत्या का इल्जाम लगाने का प्लान किया। सोमवार की रात में रोशनी घर पहुंची। इस बीच शव से बदबू आने लगी थी। रोशनी ने रात करीब तीन बजे पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी।
 

8 of 10
कैसरबाग के खंदारी बाजार में सात साल की बच्ची की हत्या। इसी अपार्टमेंट के 4 फ्लोर पर रहती थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नशे की लत ने बना दिया कातिल
इंस्पेक्टर का कहना है कि रोशनी और उदित नशे के लती थे। वहीं, शाहरूख ने बताया कि दोनों नशे का इंजेक्शन भी लेते थे। नशे की लत ने दोनों को कातिल बना दिया। शाहरूख बेटी से मिलना चाहता था, लेकिन रोशनी मिलने नहीं देती थी। वह डर के मारे फ्लैट के आसपास भी नहीं जाता था ताकि रोशनी उस पर कोई केस न दर्ज करा दे।

यह भी पढ़ें: UP: बगल में बेटी की लाश... 'कातिल मां' ने प्रेमी के साथ बनाए संबंध, उदित और रोशनी ने किए चौंकाने वाले खुलासे




 

9 of 10
कैसरबाग के खंदारी बाजार में सात साल की बच्ची की हत्या। इसी अपार्टमेंट के 4 फ्लोर पर रहती थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी की हत्या के गम में डूबे शाहरूख उस समय और टूट गए जब उन्हें पता चला कि रोशनी के साथ कोई और नहीं बल्कि उन्हीं का दोस्त लिवइन में रहता था। शाहरूख ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी हुई थी कि कोई लड़का फ्लैट पर आकर रहता है। बुधवार को अखबारों में उदित का नाम पढ़ा तब भी भरोसा नहीं हुआ, लेकिन थाने में उसे सामने देखकर दंग रह गया। शाहरूख के मुताबिक, उदित उसका बहुत पुराना दोस्त था।
विज्ञापन

10 of 10
सोना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाचा बोलती थी बिटिया
शाहरूख, रोशनी, उदित और उसकी पत्नी अक्सर मिला करते थे। दो साल पहले उदित की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही रोशनी का व्यवहार भी बदल गया था। शाहरुख ने बताया कि सोना उदित को चाचा बुलाती थी, लेकिन उसको नहीं पता था कि जिसे वह प्यार करती है वही उसकी जान ले लेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें