फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बगल में बेटी की लाश... 'कातिल मां' ने प्रेमी के साथ बनाए संबंध, उदित और रोशनी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Thu, 17 Jul 2025 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में छह साल की मासूम की हत्या करने वाली 'कातिल मां' और उसके प्रेमी ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मासूम बेटी ने देखा था। इस पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने घिनौना काम भी किया।
विज्ञापन
1 of 12
Lucknow Murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छह साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की गिरफ्त में आई आरोपी मां और उसके प्रेमी ने पूछताछ में ऐसा दिल दहलाने वाला खुलासा किया है कि पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। 

मासूम बेटी के खून से हाथ रंगने वाली मां इश्क के नशे में ऐसी चूर हुई कि अपनी कोख से जिसे जन्म दिया, उसी को मार डाला। कत्ल के बाद बेरहम मां ने प्रेमी के साथ मिलकर घिनौना काम भी किया। फिर प्रेमी के साथ होटल में जाकर पार्टी भी की। फिर नशे में ही पति को फंसाने के लिए पूरा प्लान तैयार किया, लेकिन वो अपने ही बुने जाल में फंस गए।
विज्ञापन

2 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोशनी ने की थी सोना की पिटाई
खंदारी बाजार में छह साल की बेटी सोना की हत्या करने वाली रोशनी और उसके प्रेमी उदित ने जेल जाने से पहले पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक, रविवार को सोना ने ब्लूटूथ स्पीकर को घर में कहीं छिपा दिया था। इसको लेकर रोशनी ने उसकी पिटाई कर दी थी। सोना रोते-रोते सो गई थी।

 
विज्ञापन

3 of 12
मां रोशनी खान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोशनी ने प्रेमी से शराब और मीट लाने के लिए कहा
इंस्पेक्टर ने बताया कि सोना के सो जाने के बाद रोशनी ने हुसैनगंज निवासी प्रेमी उदित को फोन किया। उससे शराब और मीट लाने के लिए कहा। उदित के पहुंचने पर दोनों ने पार्टी की। थोड़ी देर बाद सोना की नींद खुल गई। वह अपने कमरे से बाहर निकली तो उदित और रोशनी आपत्तिजनक हालत में थे।

 

4 of 12
कैसरबाग के खंदारी बाजार में सात साल की बच्ची की हत्या। इसी अपार्टमेंट के 4 फ्लोर पर रहती थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोना ने रोशनी और उदित को आपत्तिजनक हालत में देखा
पश्चिमी जोन के कैसरबाग थाने की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, सोना ने दोनों को ऐसी हालत में देखकर कहा था कि वह पापा को यह सब बताएगी। यह सुनकर दोनों आरोपियों को गुस्सा आ गया और शाहरूख को उनकी हरकतों का पता न चले, इसके लिए सोना की हत्या कर दी। 

 
विज्ञापन

5 of 12
कैसरबाग के खंदारी बाजार में सात साल की बच्ची की हत्या। इसी अपार्टमेंट के 4 फ्लोर पर रहती थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति को फंसाने की रची साजिश
इसके बाद भी दोनों ने शव के बगल में संबंध बनाए। इस दौरान दोनों ने हत्या में शाहरूख को फंसाने की साचिश रची। फिलहाल छह साल की बेटी सोना की हत्या करने वाली मां रोशनी को पुलिस ने उसके प्रेमी उदित के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

6 of 12
रोशनी खान को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाहरूख का दोस्त है उदित
बेटी की हत्या के गम में डूबे शाहरूख उस समय और टूट गए जब उन्हें पता चला कि रोशनी के साथ कोई और नहीं बल्कि उन्हीं का दोस्त लिवइन में रहता था। शाहरूख ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी हुई थी कि कोई लड़का फ्लैट पर आकर रहता है। 
विज्ञापन

7 of 12
अपार्टमेंट के बाहर खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को अखबारों में उदित का नाम पढ़ा तब भी भरोसा नहीं हुआ, लेकिन थाने में उसे सामने देखकर दंग रह गया। शाहरूख के मुताबिक, उदित उसका बहुत पुराना दोस्त था। शाहरूख, रोशनी, उदित और उसकी पत्नी अक्सर मिला करते थे। 

 

8 of 12
अपार्टमेंट के बाहर खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उदित को चाचा बुलाती थी सोना
दो साल पहले उदित की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही रोशनी का व्यवहार भी बदल गया था। शाहरुख ने बताया कि सोना उदित को चाचा बुलाती थी, लेकिन उसको नहीं पता था कि जिसे वह प्यार करती है वही उसकी जान ले लेगा। 

 

9 of 12
अपार्टमेंट के पास अपने घरों से झांकते पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
कैसरबाग थाने में शाहरूख से उदित का सामना हुआ तो वह नजर नहीं मिला पा रहा था। उसने धीमी आवाज में शाहरूख से सॉरी बोला और आगे बढ़ गया। शाहरूख का आरोप है कि रोशनी हर हाल में फ्लैट अपने नाम करवाना चाहती थी। 

 

10 of 12
आरोपी मां रोशनी और मासूम बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसका जिन लोगों ने भी विरोध किया उसे उसने जेल भिजवा दिया। रोशनी का कुछ प्रभावशाली लोगों के यहां भी आना जाना था। सूत्रों का कहना है कि बेटी की हत्या के बाद भी कई लोगों ने उसकी पैरवी की थी।

 

11 of 12
कमरे के गेट पर लगा ताला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पैर में लगी चोट दिखाई तो मिली राहत
रोशनी ने शाहरूख पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। रोशनी का आरोप था कि शाहरूख हत्या के बाद चौथी मंजिल से फांदकर भाग निकला था। पुलिस ने जब शाहरूख से पूछताछ की तो उसने बताया कि 22 मई को उसके पैर में चोट लग गई थी। 

विज्ञापन

12 of 12
Lucknow Murder - फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन कर रॉड डाला गया था। वह सीढ़ियां नहीं चढ़ पाता है। शाहरूख की चोट देखकर पुलिस को रोशनी पर संदेह हुआ। इसके बाद पूरा मामला खुल गया।

यह भी पढ़ें: UP: पेट पर बैठ दबाया गला...नाक से बहने लगा खून, फिर भी न पसीजा दिल; मां ने प्रेमी संग इसलिए मासूम बेटी को मारा



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें