फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कैसी कटी अक्षत की रात: पूरी रात बैठकर बड़बड़ाता रहा, कभी रोता तो कभी करता पछतावा, पूछने पर कही ये बात

Fri, 27 Feb 2026 12:00 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

लखनऊ में पिता की हत्या के आरोपी अक्षत प्रताप सिंह (21) ने जेल में रातभर बेचैनी में काटी। वह बड़बड़ाता रहा और रोता रहा, अपनी करतूत पर पछतावा कर रहा है। चिकित्सक उसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 14
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पिता का हत्यारोपी बेटा अक्षत बुधवार की रात जेल में सो नहीं सका। वह पूरी रात बड़बड़ाता रहा। आरोपी को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर चिकित्सक उसकी निगरानी कर रहे हैं। जेल प्रशासन के समझाने पर अक्षत ने बृहस्पतिवार को दोपहर में थोड़ा खाना खाया। हालांकि, रात में फिर उसने खाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

2 of 14
इसी नीले ड्रम में थी कारोबारी की लाश - फोटो : अमर उजाला
पूरी रात आरोपी दीवार के सहारे बैठा रहा। पूछने पर आरोपी ने बताया कि उसे पहले पापा ने पीटा था, जिसके बाद उसने उन्हें गोली मार दी। आरोपी की निगरानी के लिए दो लोगों को लगाया गया है। आरोपी की हरकतों पर भी नजर रखी जा रही है। अक्षत की काउंसिलिंग की जा रही है। वह रात में रो रहा था और अपनी करतूत पर पछतावा भी कर रहा था।
विज्ञापन

3 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मीडिया के सामने किया गया था पेश
लखनऊ में पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह की हत्या के आरोप में उनके बेटे अक्षत को पुलिस ने बुधवार को मीडिया के सामने पेश किया। अक्षत पर अपने पिता की हत्या का आरोप है, जिसे उसने 20 फरवरी को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, अक्षत ने पूछताछ में हत्या को गलती बताया, लेकिन इस जवाब से कोई संतुष्ट नहीं है।

4 of 14
कारोबारी का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मानवेंद्र सिंह लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल के निवासी थे और शराब का कारोबार भी करते थे। पुलिस ने बताया कि मानवेंद्र अपने बेटे अक्षत पर डॉक्टर बनने का लगातार दबाव बना रहे थे। अक्षत ने दो बार नीट परीक्षा दी थी, लेकिन दोनों बार वह इसमें असफल रहा था। इसके बावजूद, मानवेंद्र उससे लगातार परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहते रहते थे। इसी बात को लेकर 19 फरवरी की देर रात पिता और पुत्र के बीच तीखी बहस हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 14
कारोबारी का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस बहस से नाराज होकर अक्षत ने 20 फरवरी की तड़के अपने पिता की हत्या कर दी। उसने अपनी लाइसेंसी राइफल का उपयोग करके मानवेंद्र के सिर में गोली मार दी थी। हत्या के बाद अक्षत ने अपने पिता के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

6 of 14
कारोबारी का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को आरोपी से ये भी पूछा गया कि पूरे घटनाक्रम में उसकी बहन की क्या भूमिका है। जवाब में सिर हिलाते हुए अक्षत ने बताया कि उसकी बहन की कोई गलती नहीं है। वह किसी भी प्रकार से इसकी जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन

7 of 14
शव को मुखाग्नि देता कारोबारी का भतीजा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी को बुधवार को सीजेएम कोर्ट में भी पेश किया। सीजीएम कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अक्षत से कई सवाल पूछे गए। हर सवाल पर आरोपी चुप्पी साधे रहा।

8 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में उसने खुलकर बताई पूरी कहानी
पिता का कत्ल करने के बाद भी आरोपी अक्षत के चेहरे पर कोई सिकन नहीं दिखी। वह बिल्कुल सामान्य नजर आया। ऐसा लग रहा था कि उसने कोई अपराध ही नहीं किया हो। पूछताछ में भी उसने पुलिस को पूरी कहानी खुलकर बता दी। बुधवार को जब उसे पुलिस कोर्ट लेकर जा रही थी, तब भी आरोपी के व्यवहार में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

9 of 14
कारोबारी का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
नादरगंज में फेंके थे काटे गए अंग
अक्षत ने पुलिस को बताया कि उसने मानवेंद्र के हाथ और पैर काटकर उसे पॉलिथीन में भरा था। इसके बाद नादरगंज इलाके में नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। धड़ को नीले ड्रम में भरकर घर में छिपाकर रखा था। 

10 of 14
कारोबारी का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने खुद पिता की गुमशुदगी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी ने ट्रांसपोर्टनगर रेलवे ट्रैक के पास कूड़े में दो चाकू और आरी फेंक दी थी। यही नहीं, अनौरा के जंगल में जाकर चादर और बिस्तर जला दिया था।

11 of 14
कारोबारी का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यह हुई बरामदगी
पुलिस ने अक्षत की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल राइफल, एक कारतूस, तीन खोखा, कारतूस की एक पेटी, खून से सना कॉटन, दो आरी, दो चाकू, एक नीला ड्रम, खून से सनी रजाई, एक कालीन, आरोपी का खून से सना कपड़ा, चादर और प्लास्टिक की पन्नी बरामद की है।

12 of 14
कारोबारी का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पिता की हत्या के बाद परीक्षा देने गई थी बेटी, दहशत में रही खामोश
खौफ का आलम यह था कि 20 फरवरी को कृति परीक्षा देने स्कूल भी गई। उसने परीक्षा दी, लेकिन न तो शिक्षकों और न ही सहेलियों से कुछ साझा किया। वह चुपचाप घर लौटी और भाई के आदेशों का पालन करती रही। 

13 of 14
कारोबारी का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कृति के दोस्त हैरान हैं कि कृति ने किसी से भी कुछ साझा नहीं किया। कॉलोनी के लोगों के मुताबिक, मानवेंद्र अपनी बेटी कृति से बेहद प्रेम करते थे। बच्चों की देखरेख में कोई कमी न रह जाए, इसलिए उन्होंने दूसरी शादी नहीं की। वे बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हीं के कमरे में सोते थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस बेटे के भविष्य के लिए वे खुद को खपा रहे हैं, वही उनकी जान का दुश्मन बन जाएगा।
विज्ञापन

14 of 14
Lucknow murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यह था मामला
लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले शराब कारोबारी व पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह (49) की उन्हीं के बेटे अक्षत प्रताप सिंह (21) ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े कर दोनों हाथ व पैर पारा के सदरौना इलाके में फेंक दिए। सिर सहित धड़ घर के भीतर ड्रम से बरामद किया गया है। पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें