फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flashback2016: सच हुआ लखनऊ का सपना, बदल गई यूपी की तस्वीर

Mon, 26 Dec 2016 09:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
यूपी के लिए साल 2016 छवि बदलने वाला रहा। प्रदेश ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की। अगर सिर्फ लखनऊ की ही बात करें तो लखनऊ वालों का मेट्रो से सफर करने का सपना जल्द ही साकार होने वाला है।
विज्ञापन

2 of 11
एक दिसंबर को लखनऊ मेट्रो का ट्रॉयल रन सफलता पूर्वक किया गया। लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन का कहना है कि 26 मार्च से मेट्रो कॉमर्शियल रन के लिए तैयार हो जाएगी। पहला कॉमर्शियल रन नार्थ-साउथ कॉरिडोर के 8.5 किमी लंबे प्राथमिक संक्‍शन यानी ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग मेट्रो स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन

3 of 11
इसे प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जा रहा था। इसमें सरकार के हस्तक्षेप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मेट्रो का ट्रॉयल शिलान्यास के मात्र दो साल दो महीने बाद ही हो गया, जो कि अपने आप में एक मिसाल है।

4 of 11
मुख्यमंत्री अखिलेश दावा करते हैं कि हमने सबसे कम समय में मेट्रो चलाई और इसका बाकी का काम जल्दी ही पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 11
लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन पूरे शहर में मेट्रो का नेटवर्क बिछाने पर काम कर रहा है। उसकी योजना है कि 2050 तक पूरे शहर के अलग-अलग इलाकों को मेट्रो रूट से जोड़ दिया जाए।
विज्ञापन

6 of 11
26 मार्च से मेट्रो का कामर्शियल रन छह ट्रेनों के साथ होगा। फ्लाइट पकड़ने के लिए लखनऊवासी सीधे एयरपोर्ट जा सकेंगे। इसके लिए एयरपोर्ट पर भूमिगत स्टेशन का निर्माण अब शुरू होगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने इसकी अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

7 of 11
एयरपोर्ट से मेट्रो को कनेक्ट करने के लिए यहां भूमिगत स्टेशन के अलावा एक सुरंग और रैंप का निर्माण भी कराया जाना है। इस पर एलएमआरसी करीब 290 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

8 of 11
नार्थ-साउथ कॉरीडोर में शामिल एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन के लिए अनुमति लंबे समय से फंसी हुई थी। एलएमआरसी के अधिकारियों ने इसके लिए एएआई अधिकारियों के साथ कई राउंड की वार्ता की।

9 of 11
पूरे प्रोजेक्ट का एक 3डी डिजाइन भी एएआई को दिया गया। जिसके बाद एएआई ने मेट्रो स्टेशन के निर्माण की अनुमति दे दी। अब एलएमआरसी ने इस प्रोजेक्ट पर काम के लिए कार्यदायी कंपनी के चयन की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।

10 of 11
एलएमआरसी के मुताबिक, एयरपोर्ट स्टेशन को पूरा करने में करीब ढाई साल का समय लगेगा। जो चारबाग से मुंशी पुलिया के बीच बाकी दो सेक्शन के साथ ही पूरा हो जाएगा। ऐसे में मार्च 2019 तक एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया तक पूरे नार्थ-साउथ कॉरीडोर पर मेट्रो चलेगी।
विज्ञापन

11 of 11
सिर्फ मेट्रो ही नहीं लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस भी इसी साल शुरू हो गया। इन योजनाओं के पूरा होने से यूपी की छवि तेजी से विकसित प्रदेश के रूप में हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें