फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस 15 दिन बाकी लखनऊ मेट्रो का सपना सच होने में, तस्वीरें

Fri, 18 Nov 2016 03:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
राजधानी में मेट्रो का सपना सच होने में बस 15 दिन बाकी रह गए हैं। करीब दो साल, दो महीने के इंतजार के बाद मेट्रो ट्रायल के लिए तैयार है। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर (रेडलाइन) के प्रायोरिटी सेक्शन का काम अब दिखने लगा है। अगले 48 घंटे में मेट्रो के कोच भी लखनऊ पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 12
ये कोच फ्रांस की कंपनी अलस्टॉम ने चेन्नई के श्रीसिटी प्लांट में तैयार किए हैं। ट्रायल एक दिसंबर को होना है। इसके लिए ट्रांसपोर्टनगर में एक विशेष ट्रैक तैयार किया गया है। मेट्रो के ट्रायल के लिए एलएमआरसी की तैयारियों पर एक रिपोर्ट...।
विज्ञापन

3 of 12
इंस्पेक्शन बे : ट्रायल से पहले यहां होगी कोच की जांच
ट्रांसपोर्टनगर डिपो में कोच पहुंचने के बाद उनकी 30 नवंबर तक सघन जांच की जाएगी। इसे स्टेटिक टेस्ट कहते हैं। यह टेस्ट डिपो में बनाए गए इंस्पेक्शन बे में किए जाएंगे। इसका निर्माण पूरा कर लिया गया है। कोच आने के बाद सबसे पहले उन्हें यहीं लाया जाएगा।

4 of 12
टेस्ट ट्रैक : 635 मीटर का होगा
मैट्रो ट्रेन का डायनामिक ट्रायल एक दिसंबर से शुरू होगा। पहले एक सप्ताह तक यह ट्रायल ट्रांसपोर्टनगर स्थित डिपो में ही 635 मीटर लंबे टेस्ट ट्रैक पर रहेगा। यह टेस्ट ट्रैक डिपो में तैयार किया गया है।
विज्ञापन

5 of 12
रैंप भी हो गया तैयार
एक रैंप भी ट्रांसपोर्टनगर डिपो में तैयार किया गया है। इस रैंप से मेट्रो ट्रेन ट्रायल और इसकेबाद कॉमर्शियल रन शुरू होने पर डिपो में आएगी और जाएगी।
विज्ञापन

6 of 12
मवैया तक रूट ओके
ट्रांसपोर्टनगर से मवैया के बीच पूरा रूट तैयार हो गया है। मवैया पर स्पेशल स्पान नहीं बनने की वजह से अभी 6.5 किमी में ही ट्रायल होना है। 2017 में ट्रायल को बढ़ाकर चारबाग तक करने की योजना है।
विज्ञापन

7 of 12
स्पेशल स्पान विशेष आकर्षण
मेट्रो रूट का विशेष आकर्षण 60 मीटर लंबा अवध चौराहे का स्पेशल स्पान होगा। स्टील से बने इस स्पान में ट्रैफिक बाधित होने से बचाने के लिए कोई पिलर नहीं लगाया गया।

8 of 12
तीन लिफ्ट, तीन एस्कलेटर से आएंगे यात्री
ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन पर ट्रायल के लिए तैयारियां पूरी होने के बाद अब यात्री सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। दो लिफ्ट, दो एस्कलेटर्स कोनकोर्स से प्लेटफार्म तक जाने के लिए लगाए गए हैं।

9 of 12
वहीं एक लिफ्ट बीमार, बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए सड़क से कोनकोर्स तक जाने के लिए लगाई गई है। टिकट विंडो और यात्रियों की मदद के लिए पूछताछ केंद्र भी तैयार कर लिए गए हैं।

10 of 12
कृष्णानगर पर भी काम तेज
दिसंबर में कृष्णानगर और अवध चौराहा तक ट्रायल की योजना एलएमआरसी की है। ऐसे में कृष्णानगर स्टेशन को भी तेजी से तैयार किया जा रहा है।

11 of 12
बुधवार को यहां भी लिफ्ट लगाने के अलावा स्टेशन के कोनकोर्स और प्लेटफार्म को फाइनल टच देने पर काम चलता रहा। हालांकि, अभी पुलिस थाने के अंदर और आईटीआई की तरफ से सीढ़ियों को तैयार किया जाना बाकी है।
विज्ञापन

12 of 12
एलएमआरसी के मुख्य पीआरओ अमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मेट्रो का ट्रायल अपने समय पर ही होगा। इसकेलिए सभी जरूरी काम पूरे हो चुके हैं। कोच के लखनऊ आने के बाद इनकी जांच की जाएगी। एक दिसंबर से ही ट्रायल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें