इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और आखिरकार शुक्रवार को अपनी मेट्रो मुंशीपुलिया तक पहुंच गई। कॉमर्शियल रन शुरू होने के बाद लखनऊवासी शनिवार से मेट्रो की सवारी कर सकेंगे। ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ से बचाते हुए लखनऊ मेट्रो केवल 60 रुपये में मुंशीपुलिया से एयरपोर्ट तक पहुंचा देगी। अभी मोबाइल एप से कैब बुक कराने पर औसतन 350 रुपये से अधिक किराया लगता है। मेट्रो से जाने में एक घंटे की बचत भी होगी। कैब या निजी वाहन से जाम से जूझते हुए एयरपोर्ट तक अभी जाना होता है। लखनऊ मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि लोगों की जेब पर अधिक भार नहीं पड़े इसलिए किराए को किफायती ही रखा गया है। न्यूनतम किराया केवल 10 रुपये होगा।
विज्ञापन
2 of 8
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
...ताकि अव्यवस्था न हो 20 मिनट से ज्यादा रुके तो 10 रुपये जुर्माना
मेट्रो के स्टेशनों पर बिना यात्रा 20 मिनट से अधिक देर तक रुकने परजुर्माना लगा सकता है। यह जुर्माना 10 रुपये प्रतिघंटे के हिसाब से लिया जाएगा। यात्रा कर दूसरे स्टेशन से बाहर निकलने के लिए 70 मिनट का ही समय दिया जाएगा। जुर्माने की रकम का भुगतान किए बगैर कस्टमर केयर काउंटर पर कैश या कार्ड से चुकाए बिना ऑटोमेटिक फेयर कलैक्शन के गेट नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन
3 of 8
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
इन बातों का रखें ध्यान, ताकि न हो परेशानी
स्मार्ट कार्ड से खरीदिए टोकन
मेट्रो ने अपने स्टेशनों पर ऐसी मशीनें लगाई हैं, जिनसे गो स्मार्ट कार्ड होने पर टोकन खरीदा जा सकेगा। जिनके पास ये कार्ड नहीं है, वे भी गो स्मार्ट कार्ड धारक किसी सहयोगी के साथ यात्रा कर सकेंगे। यानी लाइन में लगना नहीं पड़ेगा। इन मशीन से स्मार्ट कार्ड को डेबिट कार्ड का उपयोग कर रिचार्ज भी किया जा सकता है।
4 of 8
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
स्मार्टकार्ड बनवाएं, फ्री वाईफाई पाएं
लखनऊ मेट्रो ने अपनी वाईफाई सेवा भी शुरू कर दी। यह सेवा लेकिन अभी स्मार्टकार्ड धारकों तक ही सीमित रखी गई है। लखनऊ मेट्रो की वेबसाइट पर जाकर स्मार्टकार्ड को रजिस्टर करने के बाद इसका उपयोग किया जा सकता है। इसके बाद केवल कार्ड को वाईफाई सिस्टम की कोनकोर्स लेवल पर एस्कलेटर्स व सीढ़ियों के पास लगी डिवाइस पर टच करने के बाद एक ओटीपी मोबाइल पर आ जाएगा। इस ओटीपी से वाईफाई कनेक्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
कार्ड के फायदे जानें, इसे जरूर बनवा लें
- 200 रुपये में कार्ड खरीदें
- 100 रुपये इसमें सिक्योरिटी अमाउंट रहेगा
- 100 रुपये तक की यात्रा की जा सकेगी। इसमें 10 प्रतिशत अतिरिक्त वैल्यू मिलेगी।
- वैल्यू खत्म होने पर 50 गुना अधिक किराया देना होगा।
इसके अलावा 200 रुपये में एक दिन और 350 रुपये में तीन दिन का टूरिस्ट कार्ड बनवाया जा सकता है। इसमें 100 रुपए सिक्योरिटी मनी होगी जोकि रिफंड होगा।
विज्ञापन
6 of 8
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
गो स्मार्ट कार्ड ऐसे करेगा काम
- स्टेशन परिसर में घुसते समय ऑटोमेटिक फेयर कलैक्शन गेट पर स्क्रीन पर टच करें
- गेट खुलते ही अंदर जाएं
- एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक यात्रा के बाद निकलते समय भी ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट पर स्क्रीन पर टच करें
- ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट किराए की गणना कर स्मार्ट कार्ड की वैल्यू से कटौती कर क्लियरेंस हाउस को सूचना देगा।
- अपना स्मार्ट कार्ड किसी को न दें, इसका दुरुपयोग भी हो सकता है।
विज्ञापन
7 of 8
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
महिला ऑपरेटर्स ने चलाई पहली ट्रेनें
पहली ट्रेन को लेकर नीतू गुप्ता अपने साथी ऑपरेटर्स के साथ लेकर एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया गईं। वहीं दूसरी ट्रेन की कमान ज्योति शुक्ला ने अपने सहयोगी ऑपरेटर्स के साथ संभाली। महिला दिवस पर ट्रेनों को चलाने के लिए मेट्रो ने अपने अनुभवी ट्रेन ऑपरेटर्स नीतू गुप्ता और ज्योति शुक्ला को चुना था।