ट्रांसपोर्ट नगर से सरोजनी नगर मदर डिपो तक जाने वाले मेट्रो स्पैन के निर्माण के दौरान शनिवार सुबह करीब 11:30 शहीद पथ तिराहे के पास शटरिंग खुल गई।
विज्ञापन
2 of 6
इससे वहां से निकल रही सरदार रजत की कार पर कंक्रीट का मलबा जा गिरा। इससे कार का शीशा टूट गया और छत को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 6
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ देर के लिए यातायात रोक पड़ताल किया। मेट्रो के अफसरों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। एलएमआरसी ने कार मालिक को उसके नुकसान की भरपाई की।
4 of 6
जांच के आदेश
एलएमआरसी के सिविल निर्माण के निदेशक दलजीत सिंह का कहना है कि जिस तरह से कंक्रीट गिरा उससे लगता है कि शटरिंग लगाने के लिए जो नट बोल्ट लगाए जाते हैं वो या तो लगाए नहीं गए या फिर ढीले रह गए, इसकी वजह से जो कंक्रीट डाला गया वह नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
5 of 6
हम कंक्रीट ढालने से पहले एक टीन फिक्स करते हैं। वह एक कोने से खुल गया, इस वजह से मलबा नीचे आ गिरा। हमने कार मालिक को मुआवजा दे दिया है। मामले की जांच भी कराई जाएगी।