लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया शपथ लेने के बाद अपने ऑफिस पहुंची तो उन्होंने सबसे पहले अपने कार्यस्थल को प्रणाम किया और फिर पदभार ग्रहण किया। वो लखनऊ नगर निगम पहुंची तो अपनी ऑफिस की चौखट पर झुककर इसे नमन किया। इस दौरान उनके साथ उनके परिवारीजन और अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
2 of 5
इसके पहले शपथ लेने के बाद उन्होंने वादा किया कि वह जानती हैं कि लखनऊ के चहुंमुखी विकास, सुंदरीकरण एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम लखनऊ पर काफी दबाब है। देश के सर्वोत्तम शहरों की श्रेणी में लाने के लिए लखनऊ में काफी काम करना है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करकेशहर को कूड़े से मुक्ति दिलानी है। सालिड बेस्ट मैनेजमेंट को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। शहर के एक-एक घर, दुकान, प्रतिष्ठान और संस्थान से कूड़े का डोर टू डोर कलेक्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
नगर निगम अपने संसाधन से बनेगा मजबूत
महापौर ने कहा कि वह जानती हैं कि नगर निगम से जनता को अपेक्षाएं बहुत हैं और नगर निगम की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं हैं। इसके लिए लिए उनकी प्राथमिकता होगी कि नगर गिनम केअपने संसाधनों से वित्तीय स्थिति मजबूत हो और सभी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
4 of 5
अपने कार्यालय में लखनऊ की नई मेयर संयुक्ता भाटिया।