फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Fire: 'ज्योति के साथ कोई है?...', परिजनों का दर्द और बेचैनी; चीखों से टूटा पोस्टमार्टम हाउस का सन्नाटा

Tue, 23 Jun 2026 01:49 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ अग्निकांड में किसी ने बेटी खोई तो किसी ने जीवन का सहारा खो दिया। पोस्टमार्टम हाउस का सन्नाटा चीखों से टूट गया। परिजन फूट-फूटकर रोते दिखाई दिए। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों की चीख सुनकर मौजूद लोगों की आंखें भर आई। 
विज्ञापन
1 of 18
Lucknow Fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लखनऊ के पुरनिया अग्निकांड के मृतकों के पोस्टमार्टम के दौरान केजीएमयू स्थित पीएम हाउस के बाहर दर्दनाक मंजर दिखा। रात गहराने के साथ परिजनों का दर्द और बेचैनी बढ़ती जा रही थी। इस बीच मौत की खबर आने पर मची चीख-पुकार से पोस्टमार्टम हाउस का सन्नाटा टूटा।

पीएम हाउस पर कोई मां बच्चे की याद में रो रही थी तो कोई बहन नम आंखों से भाई की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही थी। कई लोगों के आंसू भी सूख चुके थे, लेकिन अपनों की तलाश जारी थी। कुछ लोग बार-बार पीएम हाउस के गेट की ओर देखते, फिर उम्मीद और निराशा के बीच खामोश बैठ जाते।
विज्ञापन

2 of 18
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
ज्योति के साथ कोई है?
रात 9:15 बजे जालीदार लोहे के गेट के भीतर से पुलिसकर्मी की आवाज आई ज्योति के साथ कोई है? यह सुनते ही भीड़ में खड़ी मूर्ति देवी ने सिर हिलाते हुए कहा, हां, मैं हूं। इतना कहते ही वह फूट-फूटकर रोने लगी। पास में मौजूद ज्योति के पिता कमता निवासी हरिचरन भी खुद को रोक नहीं पाए।
 
विज्ञापन

3 of 18
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
...और भर आईं आंखें
हादसे में जान गंवाने वाले निलेश के परिजनों की चीख सुनकर मौजूद लोगों की आंखें भर आई। इस बीच महिलाएं एक-दूसरे को संभालने की कोशिश कर रही थीं। साथ आए बुजुर्ग की हालत भी बिगड़ गई। वह रोते-रोते जमीन पर बैठ गए, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें पानी पिलाकर संभालने का प्रयास किया। एक युवती निलेश-निलेश चिल्लाते हुए आई। इसी तरह बाकी लोग अपनों की खबर लेते नजर आए।
 

4 of 18
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गोविंद नगर की सोनिया विज पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पहले उनके पति पुष्पराज की मौत हो गई और अब बेटे संयम विज ने भी छोड़ दिया। सोनिया ने रोते हुए कहा कि वह बेटे को दूर जाने नहीं देना चाहती थीं, पर वह नहीं माना। काश, मैंने अपने लाल को रोक लिया होता। सयंम तीन वर्ष से स्टूडियो में थ्रीडी एनीमेशन आर्टिस्ट की नौकरी करते थे।
विज्ञापन

5 of 18
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इससे अच्छा तो भगवान मुझे उठा लेता इससे अच्छा तो भगवान मुझे उठा लेता
यह कहते हुए जानकीपुरम के केशव पंत फफक पड़े। उनका बेटा सागर भी स्टूडियो में काम करता था। घटना में जान गवांने वाले मो. अम्मार के पिता मंसूर आलम का भी ऐसा ही हाल था। अम्मार बाराबंकी के लखपेड़ा बाग के रहने वाले थे। वह स्टूडियो में तीन साल से नौकरी कर रहे थे।
विज्ञापन

6 of 18
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग,मौके पर एंबुलेंस और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पीड़ितों को देख भूल गए अपना दर्द
लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया में एनीमेशन कोचिंग सेंटर में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। एंबुलेंस से पहुंचाए गए आग से झुलसे लोगों की हालत को देखकर सामान्य मरीज भी कुछ देर के लिए अपना दर्द भूल गए। ट्रॉमा सेंटर का माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह गमगीन हो गया।
विज्ञापन

7 of 18
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उनके आने की सूचना मिलते ही केजीएमयू प्रशासन ने आननफानन पहले से भर्ती मरीजों को एक वार्ड में और आग से झुलसे लोगों को विशेष वार्ड में शिफ्ट किया।

8 of 18
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, घटनस्थाल पर पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम एक-एक कर सभी मरीजों के पास गए और उनका हाल-चाल जाना। घटना की जानकारी लेने के साथ डॉक्टरों को समुचित इलाज के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट तक ट्रॉमा सेंटर में रुके।

9 of 18
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
अपने थे नहीं... पड़ोसियों और दोस्तों ने संभाला मोर्चा
आग की चपेट में आने वाले ज्यादातर लोग बाहरी जिलों के रहने वाले थे। इस कारण इनके परिजनों का तुरंत मौके पर पहुंच पाना संभव नहीं था। इस विकट घड़ी में पीड़ितों के दोस्त और पड़ोसी आगे आए। प्रशासन ने भी पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

10 of 18
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कूदकर बचाई जान - फोटो : अमर उजाला
22 एंबुलेंस से 14 मिनट में घायलों को पहुंचाया ट्रॉमा
अलीगंज स्थित एनीमेशन सेंटर में आग की घटना के बाद घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा ने मोर्चा संभाल रखा था। घटना की सूचना मिलने के महज 14 मिनट के अंदर सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थीं।

11 of 18
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर 108 सेवा की 14 एंबुलेंस और 102 सेवा की आठ एंबुलेंस भेजी गईं। इन एंबुलेंस के जरिये घायल छात्रों और कर्मचारियों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया।

12 of 18
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर समेत अन्य अस्पतालों तक पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद भी मौके पर कई एंबुलेंस तैनात रखी गई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी घायल को तुरंत चिकित्सा सुविधा मिल सके। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भी राहत कार्यों की निगरानी की।

13 of 18
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही सभी वाहनों को तत्काल रवाना किया गया था। भीड़-भाड़ वाले इलाके में तेजी से पहुंचकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकालना प्राथमिकता रही।

14 of 18
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित तीन मंजिला इमारत में आग लगने से कोचिंग और एनीमेशन कोर्स करने वाले 15 छात्र-छात्राओं की जलकर मौत हो गई। कुछ गंभीर रूप से झुलस गए। जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे छात्र घायल हो गए। गंभीर रूप से झुलसे और घायल नौ छात्र-छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

15 of 18
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते हो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा छोड़कर वापस आए और घटनास्थल का मुआयना किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी दिल्ली से लखनऊ पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। शॉर्ट सर्किट और एसी का कंप्रेसर फटने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

 

16 of 18
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप है। पहली मंजिल पर पेट शॉप मालिक का वेयरहाउस है। दूसरी मंजिल पर थ्री-डी एनीमेशन ट्रेनिंग सेंटर और गेमिंग जोन के साथ 12वीं तक के विद्यार्थियों की कोचिंग चलती थी। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब ढाई बजे वेयरहाउस में अचानक आग लग गई। 

17 of 18
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
चंद मिनटों में आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। बिल्डिंग में मौजूद कई लोग विकराल हुई आग के बीच घिर गए। दूसरी व तीसरी मंजिल पर मौजूद छात्र भीतर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम के साथ एसडीआरएफ ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। करीब दो घंटे चले रेस्क्यू के दौरान 15 शव बाहर निकाले गए। 
विज्ञापन

18 of 18
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
झुलसे छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर है। हादसे के वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री सभा छोड़ तुरंत वापस आए। उनके निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण, डीजी फायर सुजीत पांडेय, पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें