लखनऊ में परिवार के सामूहिक खुदकुशी मामले की छानबीन में सामने आया है कि शोभित कर्ज न चुका पाने से तनाव में थे। सुसाइड नोट में भी इसका जिक्र है। इसके साथ ही ससुराल में बेइज्जती होने से परेशान थे।
लखनऊ में कर्ज तले दबे चौक के अशरफाबाद निवासी कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी (45) को व्यापार में भी घाटा हुआ था। उनके साथी कारोबारियों ने इसकी जानकारी दी है। कर्ज लेकर दुकान शुरू करने वाले शोभित मुनाफा न होने से परेशान थे। रविवार देर रात उन्होंने पत्नी सुचिता (43) और बेटी ख्याति (16) के साथ आत्महत्या कर ली थी। शोभित की राजाजीपुरम के ई ब्लॉक में जुगल फैशन पॉइंट के नाम से कपड़े की दुकान थी।
एसीपी चौक राजकुमार सिंह का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि शोभित कर्ज न चुका पाने से तनाव में थे। सुसाइड नोट में भी इसका जिक्र है, जिसे फोरेंसिक टीम जांच के लिए ले गई है। लिखावट की भी जांच होगी।
विज्ञापन
2 of 17
परिवार की खुदकुशी के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, पोस्टमार्टम के बाद शोभित के परिजन शव लेकर चले गए। तीनों शवों का एक साथ गुलाला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। शोभित के भाई शरद व शेखर ने मुखाग्नि दी। इस दौरान दोनों की आंखें नम रहीं।
विज्ञापन
3 of 17
सुचिता का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुचिता ने मां को बताई थी परेशानी
कर्ज से परेशान होने पर शोभित की पत्नी सुचिता ने मां को फोन किया था। उन्होंने कई बार पूरी बात बताते हुए मदद करने के लिए कहा, लेकिन मायके वालों की ओर से कोई उनका हाल लेने नहीं आया। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में शोभित और सुचिता ने आपबीती लिखी है। दोनों ने कई लोगों से मदद मांगी थी, पर किसी ने हाथ नहीं बंटाया।
4 of 17
घर में जांच करते फोरेंसिक टीम के सदस्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच के लिए भेजा गया हार्ट व विसरा
तीनों शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। इसमें महिला डॉक्टर भी शामिल रही। पैनल ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई। जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका बताई गई है। डॉक्टरों ने हार्ट और विसरा सुरक्षित रखा है, जिसे प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
5 of 17
घर में जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ससुराल की संपत्ति के लिए चल रही थी अनबन, साढ़ू व साली पर एफआईआर
चौक के अशरफाबाद में कपड़ा व्यापारी शोभित की आत्महत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। छानबीन में सामने आया है कि शोभित की ससुराल की संपत्ति को लेकर अनबन चल चल रही थी। इस मामले में शोभित के साढ़ू विवेक व उसकी पत्नी मुदिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
6 of 17
परिवार की खुदकुशी के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसीपी राजकुमार सिंह के मुताबिक शोभित के भाई शेखर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। शोभित की पत्नी सुचिता की दो विवाहित बहनें हैं। एक बहन मुदिता पति विवेक के साथ नेपालगंज स्थित मायके में मां के साथ रहती है।
विज्ञापन
7 of 17
परिवार की खुदकुशी के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में सामने आया है कि सुचिता से उनकी दोनों बहनें इधर कुछ समय से बात नहीं कर रही थीं। सुचिता ने मां से इस संबंध में कई बार संपर्क किया था। सुसाइड नोट में भी इस बात का जिक्र है। पूछताछ के दौरान शोभित के साढ़ू और साली ने कई सवालों के जवाब पुलिस को नहीं दिए।
8 of 17
ख्याति का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाखों रुपये लिया उधार, मांगने पर मुकर गए
छानबीन में सामने आया है कि विवेक और मुदिता ने शोभित और उनकी पत्नी से लाखों रुपये उधार लिए थे। आरोपियों ने जल्द ही ससुराल की अपने हिस्से की संपत्ति बेचकर रकम वापस करने के लिए कहा था। कर्ज बढ़ने पर शोभित ने जब रुपये मांगे तो आरोपी मुकर गए थे। यही नहीं फोन पर अभद्रता भी की थी।
आरोपियों ने ससुराल में बेइज्जत कर भगाया
परेशान शोभित आरोपियों से बात करने के लिए 15 दिन पहले पत्नी व बेटी के साथ नेपालगंज ससुराल गए थे। उन्होंने विवेक और उसकी पत्नी से उधार लिए रुपये वापस करने और संपत्ति का बंटवारा करने की बात कही थी। आरोप है कि विवेक ने उन्हें न केवल धमकाया था, बल्कि बेइज्जत करके भगा भी दिया था।
10 of 17
केजीएमयू शवगृह के बाहर मौजूद परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने कहा था कि यह नेपालगंज है। यहां पर वह जो चाहेगा, वही होगा। विवेक ने ससुराल में हिस्से की संपत्ति भी देने से मना कर दिया था। अपमान के बाद शोभित सपरिवार वापस आ गए थे। इसके बाद उन्होंने जान दे दी।
11 of 17
घर में जांच करती पुलिस और मौजूद परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कर्ज के बोझ तले दबे कपड़ा कारोबारी ने पत्नी और बेटी के साथ की खुदकुशी
यूपी की राजधानी लखनऊ के चौक स्थित अशरफाबाद इलाके में कर्ज के बोझ तले दबे एक कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी (45) ने पत्नी और बेटी के साथ जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई, जब सोमवार तड़के हालत बिगड़ने पर शोभित की बेटी ने बड़ी मम्मी को फोन कर घटना की जानकारी दी। जब तक परिवारवाले पहुंचते, तीनों की मौत हो चुकी थी।
12 of 17
अशरफाबाद में कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी की पत्नी-बेटी समेत मिली लाश। घर के बाहर मौजूद लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल से शोभित का सुसाइड नोट मिला है, इसमें कर्ज से परेशान होने के कारण जान देने की बात लिखी है। शोभित तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी राजाजीपुरम ई ब्लॉक में जुगल फैशन पॉइंट के नाम से दुकान थी। उनकी बेटी ख्याति लखनऊ पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। उनके भाई शरद और शेखर राजा बाजार में रहते हैं।
13 of 17
केजीएमयू शवगृह के बाहर मौजूद परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शेखर ने बताया कि सोमवार तड़के 4:30 बजे ख्याति ने उनकी पत्नी तृप्ति को फोन कर माता-पिता की तबीयत बिगड़ने की बात बताई। कहा कि जल्दी से डॉक्टर लेकर आइए और फोन कट गया था।
14 of 17
परिवार की सामूहिक खुदकुशी मामले में गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीनों के मुंह से निकल रहा था झाग
शेखर भागकर शोभित के घर पहुंचे तो कमरा भीतर से बंद मिला। इसके बाद उन्होंने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला। भीतर जाने पर शोभित व ख्याति (16) बेडरूम में बिस्तर पर पड़े मिले। वहीं, शोभित की पत्नी सुचिता (43) आंगन में पड़ी मिलीं। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। तीनों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
15 of 17
अशरफाबाद में कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी की पत्नी-बेटी समेत मिली लाश। घर के बाहर मौजूद लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई को प्रसाद के साथ दी थी घर की चाबी
शेखर के मुताबिक, शोभित परिवार के साथ एक सप्ताह पहले अयोध्या और नीमसार मिश्रिख गए थे। वहां से लौटने के बाद रविवार रात में 11:30 बजे उनकी नक्खास स्थित कपड़े की दुकान पर प्रसाद देने आए थे। शोभित ने बताया था कि वह मिश्रिख स्थित ससुराल जा रहे हैं। पौधों में पानी देने के लिए उन्होंने अपने घर की चाबी भी दी थी। इस दौरान वह बहुत सामान्य थे।
16 of 17
घर के बाहर मौजूद परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
40 से 50 लाख का लोन, बैंक वाले आते थे घर
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शोभित ने बैंक से 40-50 लाख का लोन ले रखा था। बैंक वाले रिकवरी के लिए अक्सर उनके घर पर आते थे। इसको लेकर शोभित परेशान थे। वहीं, शेखर का कहना है कि उनके भाई ने कभी परेशानी का जिक्र ही नहीं किया था। रविवार रात भी बातचीत में नहीं लगा कि शोभित ऐसा कदम उठा सकते हैं।
परिवार की खुदकुशी के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूरी तैयारी के साथ की आत्महत्या
पुलिस का मानना है कि शोभित ने पत्नी और बेटी के साथ आत्महत्या करने के लिए पहले से तैयारी कर रखी थी। उन्होंने एक दिन पहले अपने घर की चाबी भाई को दे दी थी। रविवार देर रात शोभित ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल में कुछ टैबलेट और अन्य जहरीला पदार्थ मिलाकर खुद पिया और पत्नी व बेटी को भी पिलाया। जहां सुचिता का शव मिला, वहां पर कुछ टूटी चूड़ियां मिलीं।