फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू भवन के ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, अफरातफरी

Fri, 18 Nov 2016 12:28 AM IST
टीम डिजिटल/अणर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
लखनऊ के हुसैनगंज स्थित सचिवालय के बापू भवन के जनरेटर रूम के बगल में खरीदकर आए सील पैक इलेक्ट्रॉनिक सामान में तार में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं व आग की लपटें उठता देख वहां अफरातफरी मच गई। अधिकारी-कर्मचारी इमारत से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

2 of 6
सूचना पाकर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग में काफी सामान जलकर राख हो गया। पुलिस के मुताबिक, बापू भवन के जनरेटर रूम के बगल में नए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदकर रखे गए थे। उनके पास से गुजरे केबल में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से वहां रखे सामान में आग पकड़ ली। कुछ ही देर में वहां रखा सामान धू-धू करके जलने लगा।
विज्ञापन

3 of 6
आग की लपटें व धुआं उठता देख अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने ऑफिसों से बाहर निकल आए। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।

4 of 6
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभय भान पांडेय ने बताया केबल में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लगी थी, जिसे कुछ ही देर में काबू कर लिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
वाहनों ने रोकी दमकल की रफ्तार
बापू भवन के अंदर दोनों लेन में चार व दो पहिया वाहन खड़े होने से दमकल की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बापू भवन कर्मचारियों व दमकलकर्मियों ने गाड़ियां हटाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। आग बढ़ती देख दमकलकर्मी पाइप घटनास्थल तक ले गए, जिसके बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें