फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: 'प्रिंसिपल' मैडम से मिलकर वायुसेना प्रमुख को याद आए स्कूल के दिन, हो गए भावुक, तस्वीरें

Mon, 23 Nov 2026 01:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

वायुसेना प्रमुख ने छात्रों से छात्रों से जिज्ञासु बने रहने, मजबूत अकादमिक आधार बनाने, अनुशासन और धैर्य का अभ्यास करने, टीमवर्क सीखने और मानवीय मूल्यों को बनाए रखते हुए तकनीक को अपनाने को कहा।
विज्ञापन
1 of 8
अपने स्कूल की प्रिंसिपल से इस प्रकार मिले वायुसेना प्रमुख। - फोटो : amar ujala
वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित सोमवार को लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सीएमएस स्कूल में आयोजित विज्ञान मेले में पहुंचे तो उनकी मुलाकात उनकी बचपन के दिनों की स्कूल की प्रधानाचार्या सुदर्श कौर से हुई। तब सुदर्श कौर सीएमएस की राजेंद्र नगर शाखा की प्रधानाचार्या थीं। आशुतोष दीक्षित वर्ष 1976-78 तक आनंद नगर और 1978-80 तक सीएमएस की राजेंद्र नगर शाखा के छात्र रहे। इस दौरान उनकी प्रिंसिपल सुदर्श कौर थीं। (सभी तस्वीरें - शुभम बंसल)

वायुसेना प्रमुख उनके सामने आते ही खुद नहीं रोक सके और एक बच्चे की तरह उनके गले लग गए। बुजुर्ग प्रिंसिपल भी खुद को नहीं संभाल सकीं और दोनों भावुक हो गए। ये देखकर वहां मौजूद लोगों की भी आंखें भर आईं।

आयोजित विज्ञान मेले में वायुसेना प्रमुख ने छात्रों से जिज्ञासु बने रहने, वैज्ञानिक सोच विकसित करने और मानवीय मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य युवा पीढ़ी के सपनों, फैसलों और प्रयासों से ही आकार लेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला।
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि इस संस्थान ने उन्हें सिर्फ अकादमिक आधार ही नहीं दिया, बल्कि निस्वार्थ सेवा की भावना और यह विश्वास भी दिया कि व्यक्ति अपने से बड़ी किसी चीज के लिए होता है। उन्होंने कहा, शायद इसीलिए मैंने वर्दी वाला यह जीवन चुना। स्कूल के दिनों को याद करते हुए उन्होंने समाज की सेवा के बारे में सीखे गए पाठों का जिक्र किया।
विज्ञापन

3 of 8
विज्ञान मेले में वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित। - फोटो : amar ujala
संस्थान के पूर्व छात्र के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, जब मैं आप सभी को देखता हूं, तो मुझे भारत का भविष्य दिखता है। मुझे आपके भीतर वैज्ञानिक, इंजीनियर, पायलट, रक्षा अधिकारी, अंतरिक्ष यात्री, उद्यमी, कलाकार और नेता दिखते हैं। छात्रों के बैंड, वैज्ञानिक प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि युवा प्रतिभागियों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता से वे विशेष रूप से प्रभावित हुए।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
जिज्ञासा की ताकत और अंतरिक्ष की उड़ान
स्कूल में 1971 में आयोजित विज्ञान मेले को याद करते हुए बोले कि यह देखना प्रेरणादायक है कि कैसे छात्रों की पीढ़ियों ने जिज्ञासा और नवाचार की इस परंपरा को आगे बढ़ाया है। कभी पूरे कमरे में समाने वाले कंप्यूटर अब हमारी जेब में समा जाते हैं, लेकिन एक चीज नहीं बदली है - जिज्ञासा की ताकत। देश अंतरिक्ष अन्वेषण में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

सूर्य का अध्ययन करने वाले मिशन, गगनयान कार्यक्रम के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन पर काम चल रहा है। इन महत्वाकांक्षी मिशनों में योगदान देने वाले कुछ वैज्ञानिक, इंजीनियर और अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम में मौजूद छात्रों के बीच ही बैठे हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
कार्यक्रम में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी मौजूद रहे। - फोटो : amar ujala
उन्होंने अपने जीवन से पांच सबक साझा करते हुए छात्रों से जिज्ञासु बने रहने, मजबूत अकादमिक आधार बनाने, अनुशासन और धैर्य का अभ्यास करने, टीमवर्क सीखने और मानवीय मूल्यों को बनाए रखते हुए तकनीक को अपनाने को कहा। सीखना मतलब उत्तरों को रटना नहीं है। अंक लाने के लिए नहीं, समझने के लिए पढ़ाई करो।
विज्ञापन

6 of 8
वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने विद्यार्थियों के मॉडल भी देखे। - फोटो : amar ujala
अनुशासन, असफलता और टीमवर्क का मंत्र
अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि उत्कृष्टता हर दिन लिए गए छोटे-छोटे फैसलों से बनती है और सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने छात्रों को असफलताओं से हतोत्साहित न होने के लिए भी प्रोत्साहित किया और कहा कि प्रयोग विफल हो सकते हैं और असफलता अक्सर सफलता की यात्रा का हिस्सा होती है। सबसे कुशल अंतरिक्ष यात्री भी जमीन पर मौजूद पूरी टीम पर निर्भर करता है। अंतरिक्ष अन्वेषण कभी अकेले एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं होती।
विज्ञापन

7 of 8
विज्ञान मेले में वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित। - फोटो : amar ujala
शिक्षकों से अपील और शताब्दी का सपना
शिक्षकों से भी जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने, रचनात्मकता को पुरस्कृत करने और छात्रों को प्रयोग करने और सवाल पूछने की स्वतंत्रता देने का आग्रह किया। 1947 में आजादी की शताब्दी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश युवा पीढ़ी से आकार लेगा और छात्रों को अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण यान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उन्नत तकनीकों को विकसित करने का सपना देखने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

8 of 8
विज्ञान मेले में वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित। - फोटो : amar ujala
जब भी सफलता हासिल करो, विनम्र बने रहो
उन्होंने छात्रों से कहा कि चरित्र बनाओ, सिर्फ सीवी नहीं, और जब भी सफलता हासिल करो, विनम्र बने रहो। बोल्ड सोचो, निडर होकर सवाल पूछो, ईमानदारी से काम करो और कभी हार मत मानो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें