लखनऊ में एसिड अटैक मामले में आखिरकार पुलिस ने छात्रा के मौसेरे भाई को केस में आरोपी बना दिया है। उसके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। तबीयत में सुधार के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी और जब अस्पताल से वह डिस्चार्ज हो जाएगा तब गिरफ्तारी की जाएगी। चौक में लोहिया पार्क के पास तीन जुलाई की सुबह इलाकाई निवासी 20 वर्षीय छात्रा मौसेरे भाई के साथ खड़ी थी। तभी छात्रा पर एसिड से हमला हुआ था।
विज्ञापन
2 of 7
Lucknow Acid Attack
- फोटो : अमर उजाला
इसमें छात्रा और उसका भाई झुलस गया था। कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में एसिड फेंकने वाले लखीमपुर निवासी अभिषेक वर्मा को गिरफ्तार किया था। उसके पास से बरामद बाइक छात्रा के मौसेरे भाई के पिता की थी।
विज्ञापन
3 of 7
Lucknow Acid Attack
- फोटो : अमर उजाला
यहीं से शक मौसेरे भाई पर गया था। तफ्तीश हुई तो साफ हुआ कि मौसेरे भाई ने ही वारदात की साजिश रची थी। उसीने अभिषेक को एसिड उपलब्ध कराया था। घटनास्थल की लोकेशन भेजकर उसको वहां बुलाया था। डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर साजिशकर्ता को भी आरोपी बनाया गया है।
4 of 7
Lucknow Acid Attack
- फोटो : अमर उजाला
आखिर क्यों हीरो बनना चाहता था साजिशकर्ता
वारदात के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर मौसेरे भाई ने साजिश क्यों रची? इस पहलू पर पुलिस की तफ्तीश जारी है। हालांकि ये बात सामने आई कि साजिशकर्ता हीरो टाइप अपनी छवि बनाना चाहता था। छात्रा को बचाकर। अब इसके पीछे का क्या मकसद रहा होगा, ये आरोपी ही बता सकता है। जब पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ करेगी तब जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
5 of 7
Lucknow Acid Attack
- फोटो : अमर उजाला
गोद लिया हुआ है आरोपी
मामले में एक और चौकाने वाली बात सामने आई है। साजिशकर्ता छात्रा की मौसी का सगा लड़का नहीं है। उसको उन्होंने गोद लिया था। शुरुआत में इस तथ्य की जानकारी नहीं हो सकी थी। हालांकि अब जब उसकी साजिश का पता चल गया है तो परिवार वाले भी हैरान हैं। छात्रा के परिजनों ने भी दूरी बना ली है।
विज्ञापन
6 of 7
Lucknow Acid Attack
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा बोली, यहां से चले जाओ
छात्रा की हालत में काफी सुधार है। डॉक्टरों ने परिजनों से कहा कि वह एक दो दिन में उसको डिस्चार्ज करवाकर घर ले जा सकते हैं। वहीं दो दिन पहले साजिशकर्ता उसका मौसेरा भाई उसके कमरे में गया था।
उसको देखकर छात्रा बोली... यहां से बाहर चले जाओ। छात्रा के पिता ने बताया कि मामले की जानकारी बेटी को दी गई है। वह मौसेरे भाई के कृत्य से बहुत आहत और हैरान है। इसलिए उससे बात नहीं करना चाहती।