बुलंदशहर के 10 युवाओं ने एक अनूठी पहल की है। ये युवा लखनऊ में 51 घंटे तक सफाई करके रिकॉर्ड बनाएंगे साथ ही राजधानी के लोगों को सफाई रखने की सीख देंगे। लोगों को सफाई का संदेश देने के साथ इन युवाओं का मकसद लगातार 51 घंटे सफाई करके ‘क्लीन यूपी ग्रीन यूपी’कैंपेन को प्रमोट करना है। ये सफाई अभियान निकुंज एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में चल रहा है। इस काम में इनके साथ जिला प्रशासन और नगर निगम भी है। डीएम राजशेखर रेड्डी ने शनिवार सुबह अमीनाबाद के झंडे वाला पार्क से हरी झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत करवाई। इस 51 घंटे के सफाई अभियान के दौरान ये युवा सिर्फ दस मिनट का ब्रेक लेंगे।