फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine special: बेहद इंट्रेस्टिंग है मुलायम की छोटी बहू की 'लव स्टोरी'

Tue, 14 Feb 2017 02:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं और जमकर प्रचार कर रही हैं। इन चुनावों से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रहीं अपर्णा की पहचान देश के सबसे बड़े सियासी परिवार की बहू होने के अलावा एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी है। अपर्णा, मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अखिर कैसे वो प्रतीक के करीब आईं और कैसे शुरू हुई उनकी प्रेम कहानी देखें...
विज्ञापन

2 of 8
अपर्णा ने प्रतीक यादव से कई वर्षों के प्रेम संबंधों के बाद 2011 में शादी की थी। अपर्णा और प्रतीक का ये प्यार करीब आठ साल चला था। एक इंटरव्यू में अपर्णा ने बताया था कि 'हम 8 साल से दोस्त हैं। इसलिए आप हमें हाईस्कूल स्वीटहर्ट्स कह सकते हैं।' 2011 में हुई ये शादी शहर की चर्चित शादियों में से एक थी। अपर्णा-प्रतीक की इस शादी में अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन सरीखे सेलिब्रेटीज शामिल हुए थे।
विज्ञापन

3 of 8
अपर्णा मेनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस और पॉलिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इसके साथ ही वह एक प्रशिक्षित क्लासिकल सिंगर भी हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सपा का प्रचार गीत भी गया था। अपर्णा सैफई महोत्सव और लखनऊ मोहत्सव में भी कई बार गा चुकी हैं।

4 of 8
मुलायम के बड़े बेटे अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री हैं। वहीं, प्रतीक ने खुद को राजनीति से दूर रखा है और उनकी इच्छा अपर्णा को राजनीति में देखने की रही है।
विज्ञापन

5 of 8
अपर्णा और प्रतीक यादव की एक बेटी प्रथमा है। प्रथमा का पहला जन्मदिन पिछले साल नवंबर में बड़ी धूमधाम से बनाया गया था। इस जन्मदिन में भी देशभर के सेलिब्रेटीज आए थे।
विज्ञापन

6 of 8
अपर्णा अपने बयानों सहित कई वजहों से चर्चा में रह चुकी हैं। खबरों की मानें तो अपर्णा यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काफी पसंद करती हैं। मोदी की तारीफ में अपर्णा का ये बयान काफी चर्चा में रहा था, ‘जब मोदी जी ने झाड़ू उठाई तो देश भर में अभियान छिड़ गया। वो सभी के रोल मॉडल बन गए क्योंकि वो जो भी कहते हैं, उसे करते हैं।’
विज्ञापन

7 of 8
इतना ही नहीं तेज प्रताप की शादी में पहुंचे प्रधानमंत्री के साथ अपनी सेल्फी को अपर्णा कई दिन तक सोशल साइट की प्रोफाइल पिक्चर बनाए रही थीं। वहीं अपर्णा प्रदेश सरकार की ख‌िंचाई करके भी चर्चा में आ चुकी हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि ‘यूपी में भौकाल मंत्रालय चलता है।’
विज्ञापन

8 of 8
आमिर खां के सहष्णुता पर द‌िए गए बयान के बाद अपर्णा ने कमेंट किया था कि यह साबित हो गया कि आमिर खां केवल एक्टर हैं। उन्होंने कुछ देशभक्ति फिल्मों में काम किया है लेकिन पत्नी को देशभक्ति नहीं सिखा पाए। गलती हमारी है, हमने आपसे बहुत उम्मीद लगा रखीं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें