फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे special: क्या होता है प्यार का अहसास, जानें- इन कपल्स की जुबानी

Wed, 14 Feb 2018 01:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
मोहब्बत 1981 की हो या 2018 की, इश्क जताने का जरिया चिट्ठी हो या फिर वीडियो कॉलिंग, रिश्तों की बुनियाद भरोसा, उम्मीद और सुख-दुख में साथ देने जैसे शब्दों पर ही टिकती है। आज वैलेंटाइन-डे है। यानी मोहब्बत का दिन। हम सभी जानते हैं, प्यार एक दिन की बात नहीं होती है। आखिर क्या होता है प्यार, कैसे निभाते हैं वर्षों तक इश्क? बस इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने के लिए हमने बात की शहर के कुछ खास लोगों से। उन्होंने अमर उजाला से साझा किया अपना इश्क...
विज्ञापन

2 of 7
दूसरी मुलाकात में ही मुझे कर दिया प्रपोज
मेरे बुटीक पर विशाल किसी के साथ आए थे। फॉर्मल बातचीत ही हुई थी। मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि हमारे बीच कुछ है, लेकिन जब हमारी दूसरी मुलाकात हुई तो उन्होंने मुझे प्रपोज कर दिया। मैं ना नहीं कर पाई। हम एक-दूसरे के साथ हो लिये। शादी के बाद आज वैलेंटाइन डे पर हमारी पहली एनिवर्सरी भी है। मेरे लिए वैलेंटाइन-डे बेहद खास है। बस हम यही सोचते हैं कि अच्छा-बुरा चाहे जैसा भी वक्त आएगा, हम एक साथ उसे बांट लेंगे। एक-दूसरे के साथ रहेंगे। (तस्वीर में- फैशन डिजाइनर गरिमा पति विशाल के साथ।)
विज्ञापन

3 of 7
उनके खत के लिए डाकिये का इंतजार
हमारी शादी 1981 में हुई थी। जब वह बिहार के मुजफ्फरपुर से 60 किमी. दूर मेरे गांव पहुंचीं तो बहुत अच्छा फील हो रहा था। खुशी-खुशी चार-पांच दिन बीते ही थे कि नौकरी पर लखनऊ रवाना होना पड़ा। यहां आया तो चिट्ठियों का सिलसिला शुरू हुआ। एक माह में दस-दस चिट्ठियां लिखता था। उस वक्त किसी चीज को देखकर सबसे ज्यादा खुशी होती थी तो वह था डाकिया। डाकिया भी यंग था। समझता था कि हमें खत का इंतजार है।

किस्सा जो दिल को छू गया
नीतू से जब शादी तय हुई थी तो मुझे डर सिर्फ इस बात का था कि डीयू में पढ़ी फटाफट इंग्लिश बोलने वाली लड़की बिहार के सामान्य परिवार में कैसे एडजस्ट करेगी। लेकिन शादी बाद जब मैंने देखा कि वह तो घूंघट ओढे़ चूल्हे पर खाना बना रही है। हैंडपंप से पानी भर रही है तब जाकर जान में जान आई। मैं समझ गया कि लड़की परफेक्ट है। उसकी इंग्लिश इतनी अच्छी है कि आज भी उसी से स्पेलिंग पूछता हूं। (तस्वीर में- एमपी सिंह, एसीएम-एनईआर पत्नी नीतू सिंह के साथ।)

4 of 7
उनकी मासूमियत की कायल हू मैं
अनिरुद्ध से शादी की बातचीत शुरू हुई तो मेरी तबीयत खराब थी। लड़के पक्ष से लोग मेरा हालचाल लेने घर आ गए। लेकिन उनके साथ अनिरुद्ध नहीं थे। बाद में उनका भी फोन आया। शादी तय हो गई। हम दोनों के बीच खूब बातें हुईं। अनिरुद्ध की जॉब दुबई में है। ऐसे में मिलना मुश्किल होता है। चार दिन बाद 18 मार्च को हमारी शादी है।

किस्सा जो दिल को छू गया
मैं बीमार थी। इस बीच उनका फोन आया। उनके शब्दों से पता चल रहा था कि वाकई उनको मेरी फिक्र है। मैं तेजी से रिकवर करने लगी। मुझे तो ऐसा महसूस हो रहा था कि दवा से ज्यादा असर उनके फोन आने का हुआ। (तस्वीर में- अश्रुति, अनिरुद्ध के साथ।)
विज्ञापन

5 of 7
मैं बिंदास, वो केयरफुल ...बस जम गई जोड़ी
केजीएमसी में डॉ. राजीव मेरे सीनियर थे। मुलाकात तो थी लेकिन शादी इन्हीं से होगी ये पता नहीं था। दोनों परिवारों में बातचीत हुई। 1993 में एंगेजमेंट हुई और जून 1994 में शादी हो गई। राजीव शुरू से ही बहुत केयरिंग, डीसेंट थे। उनमें बहुत ज्यादा पेशेंस था, जबकि मैं बिंदास टाइप की। मुझे लगने लगा था कि उनके बगैर मैं अधूरी हूं।

किस्सा जो दिल को छू गया
प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद जब मेरी तबीयत खराब थी तो वह घर का सारा काम खुद करते थे। यहां तक कि वह बाई को भी हाथ नहीं लगाने देते थे। इस दौरान मैं अक्सर उन्हें काम करते देखती थी तो सोचने लगती थी कि आखिर ये बंदा है क्या चीज। जब भी उस वाकये को याद करती हूं तो लगता है कि मेरा हसबैंड द बेस्ट है। (तस्वीरे में- डॉ. तूलिका चंद्रा पति डॉ. राजीव के साथ।)
विज्ञापन

6 of 7
जब उसने कहा, मेरे गहने तो आप हैं
आकांक्षा से मेरी मुलाकात 2013 में हुई। दोनों परिवारों की ओर से शादी की बात हुई लेकिन किसी वजह से रिश्ता टल गया। करीब दो साल बाद फिर रिश्ता आया तो शादी तय हो गई। 2016 में हमारी शादी हो गई। मैं कायल हूं आकांक्षा का कि उसने मुझे और मेरे परिवार को संभाल लिया और पूरी रिस्पांसिबिलिटी खुद ले ली।

किस्सा जो दिल को छू गया
बहन की शादी की तैयारी चल रही थी। मेरी खुद की शादी में बहुत पैसे खर्च हो गए थे। बहन की शादी भी बहुत धूमधाम से करनी थी। लेकिन पैसे कम पड़ गए। आकांक्षा अपने गहने मुझे देने लगी। मैंने कहा- सब मुझे दे दोगी तो पहनोगी क्या। उसने जो कहा- मेरे गहने तो आप हैं, और मुझे कुछ नहीं चाहिए। उसकी ये बात मुझे ताउम्र याद रहेगी। (तस्वीरे में- एलडीए में नजूल अधिकारी विश्वभूषण मिश्र पत्नी आकांक्षा और बेटी वाच्या के साथ।)
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एंगेजमेंट के बाद लगाया पहला फोन, जवाब मिला नमस्ते
पिछले साल शिप्रा से एंगेजमेंट के बाद पहला फोन कौन करेगा, इसको लेकर मैं परेशान सा था। इसी में एक माह गुजर गया। मेरी मां को नहीं रहा गया। बोलीं- लगाओ फोन। मुझे भी लगा कि कोई और चारा नहीं हैं। फोन लगाया। घंटी बजी तो उधर से आवाज आई, कौन बोल रहा है। मैंने नाम बताया तो पल भर के लिए फोन पर सन्नाटा छा गया। एक शब्द का जवाब आया- नमस्ते। बहुत अजीब सी स्थिति थी।

किस्सा जो दिल को छू गया
शिप्रा बताती हैं कि मेरे घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। पहले से पता था कि लड़के की ओर से कोई मांग नहीं है। लेकिन जब पता चला कि सौरभ स्वेच्छा से देने पर भी महंगी चीजें नहीं लेंगे तो मेरे घर पर लोग नाराज होने लगे। बहरहाल सभी मान गए लेकिन कुछ न लेने की बात के चलते मेरे मन में उनके लिए सम्मान बहुत बढ़ गया। (तस्वीर में- बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत सौरभ पत्नी शिप्रा के साथ।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें