हुसैनाबाद ट्रस्ट की अनदेखी के चलते लखनऊ की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की इमारत बड़ा इमामबाड़ा की दीवारें प्रेम कहानियों से पट गई हैं। कहीं आकाश और माया तो कहीं साहिल की मोहब्बत का इजहार खुदा पड़ा है।
विज्ञापन
2 of 8
प्रेमी युगलों द्वारा लिखे प्रेम संदेश
- फोटो : amarujala
इन गहरे निशानों की वजह से अब दीवारों का प्लास्टर भी उखड़ने लगा है। इसको लेकर पुरातत्व विभाग व शिया समुदाय ने आपत्ति जताई थी, बावजूद ट्रस्ट के अधिकारी व कर्मचारी इसे रोकने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
प्रेमी युगलों द्वारा लिखे प्रेम संदेश
- फोटो : amarujala
ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की इन इमारतों की दीवारों पर ऊटपटांग इबारतों के चलते धार्मिक भावनाओं के अहत होने से उलमा ने भी नाराजगी जताई है।
4 of 8
प्रेमी युगलों द्वारा लिखे प्रेम संदेश
- फोटो : amarujala
मौलाना सैफ अब्बास नकवी का कहना है कि धार्मिक स्थल की देखरेख करने वाले हुसैनाबाद ट्रस्ट के अधिकारी व कर्मचारी इस मामले में पूरी तरह जिम्मेदार हैं। ऐसे मामले में शिया समुदाय सख्त विरोध करता है।
विज्ञापन
5 of 8
प्रेमी युगलों द्वारा लिखे प्रेम संदेश
- फोटो : amarujala
उन्होंने हुसैनाबाद ट्रस्ट के अध्यक्ष जिलाधिकारी व सचिव एडीएम पश्चिम से सख्त कदम उठाने की मांग की है। बेगमात रॉयल फैमिली की अध्यक्ष फरहना ने बताया कि रोमियो को रोकने के लिए हुसैनाबाद ट्रस्ट को लिखित में शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
6 of 8
प्रेमी युगलों द्वारा लिखे प्रेम संदेश
- फोटो : amarujala
बावजूद, कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। वहीं, पुरातत्व विभाग के संरक्षक सहायक दिलीप कुमार ने बताया कि कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
7 of 8
प्रेमी युगलों द्वारा लिखे प्रेम संदेश
- फोटो : amarujala
हुसैनाबाद ट्रस्ट के गाइडों की मौजूदगी के बावजूद बड़ा इमामबाड़ा की दीवारें जगह-जगह से बदरंग हो गई हैं।