सावन के पहले दिन इन चमत्कारी शिव मंदिरों के दर्शन कीजिए। कहते हैं सावन में भगवान शिव हर मनोकामना को पूरी करते हैं।
विज्ञापन
मनोकामना पूरी करने के लिए हुए ये सब जतन,आपने भी किए क्या?
2 of 17
सावन का पावन महीना शनिवार से शुरू हो गया। सावन के पहले दिन शहर के शिवालयों में जमकर भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिव मंदिरों में लोग पूजा-अर्चना करने जुट गए।
विज्ञापन
मनोकामना पूरी करने के लिए हुए ये सब जतन,आपने भी किए क्या?
3 of 17
ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। सावन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना का खास महत्व है।
मनोकामना पूरी करने के लिए हुए ये सब जतन,आपने भी किए क्या?
4 of 17
लखनऊ के तमाम बड़े शिवालयों में सावन को देखकर खास तैयारियां भी की गई है। कहीं दुग्ध धारा से बाबा का अभिषेक होगा तो कहीं धतूरे के फल चढ़ाकर मनोकामना पूरी होने की कामना की जाएगी।
विज्ञापन
मनोकामना पूरी करने के लिए हुए ये सब जतन,आपने भी किए क्या?
5 of 17
कहीं गुलाब से श्रृंगार होगा तो कहीं गंगाजल से रुद्राभिषेक। सावन भर शिर्वाचन करने वाले भक्त अब अगले एक महीने तक गंगाजल,बिल्व पत्र अर्पण कर भोले भंडारी को मनाने में जुटेंगे।
विज्ञापन
मनोकामना पूरी करने के लिए हुए ये सब जतन,आपने भी किए क्या?
6 of 17
शहर के शिवालयों में भी सावन मास की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कई मंदिर रोशनी से जगमगा उठे तो कहीं सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए ताकि बाबा के भक्तों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
मनोकामना पूरी करने के लिए हुए ये सब जतन,आपने भी किए क्या?
7 of 17
इसके साथ ही मंदिरों में 3 अगस्त को पड़ने वाले सावन के पहले सोमवार को लेकर भी विशेष तैयारियां जोर-शोर से जारी रही।
मनोकामना पूरी करने के लिए हुए ये सब जतन,आपने भी किए क्या?
8 of 17
महानगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि शाम को पूर्णिमा की समाप्ति के बाद से श्रावण प्रतिपदा लगी। मनकामेश्वर मंदिर में बीते एक हफ्ते से चल रहा रंग-रोगन व साफ-सफाई का कार्य शुक्रवार को अंतिम चरण में रहा।
मनोकामना पूरी करने के लिए हुए ये सब जतन,आपने भी किए क्या?
9 of 17
महंत देव्या गिरि ने बताया कि सावन के सोमवार पर भोर से कपाट खुलने के साथ रुद्राभिषेक और श्रृंगार होंगे। शाम को मंदिर परिसर और मंदिर मार्ग झालरों की रोशनियों से जगमगाया।
मनोकामना पूरी करने के लिए हुए ये सब जतन,आपने भी किए क्या?
10 of 17
चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर में सावन से पहले ही श्रृंगार और पाठ का दौर शुरू हुआ। चौक रानी कटरा स्थित छोटे-बड़े शिवालों में भी साफ-सफाई के बाद सजावट की गई।
मनोकामना पूरी करने के लिए हुए ये सब जतन,आपने भी किए क्या?
11 of 17
राजेन्द्रनगर स्थित महाशिव मंदिर में सावन भर उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर बाबा का श्रृंगार होगा। सोमवार को भक्त बाबा की दुर्लभ भस्म आरती के नजारे भी ले सकेंगे।
मनोकामना पूरी करने के लिए हुए ये सब जतन,आपने भी किए क्या?
12 of 17
मंदिर समिति के सदस्य अतुल मिश्रा ने बताया कि सावन के दौरान मंदिर में रोज सुबह से शाम तक अलग-अलग समय पर रुद्राभिषेक समेत कई धार्मिक आयोजन होंगे।
मनोकामना पूरी करने के लिए हुए ये सब जतन,आपने भी किए क्या?
13 of 17
सदर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग,ठाकुरगंज के कल्याण गिरि मंदिर में भी तैयारियां अंतिम चरण में रहीं।
मनोकामना पूरी करने के लिए हुए ये सब जतन,आपने भी किए क्या?
14 of 17
सपादलक्ष महारुद्राभिषेक के साथ शनिवार को ऐशबाग रामलीला मैदान में सावन का आगाज हुआ।
मनोकामना पूरी करने के लिए हुए ये सब जतन,आपने भी किए क्या?
15 of 17
आयोजन से जुड़े अमरनाथ मिश्रा व हरीशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि 25 मुख्य चौकियों के साथ दो अन्य चौकियों पर दिन भर सैकड़ों शिव भक्त महारुद्राभिषेक करेंगे।
मनोकामना पूरी करने के लिए हुए ये सब जतन,आपने भी किए क्या?
16 of 17
सावन में पुरोहितों की देखरेख में कई क्विंटल दुग्ध धारा से सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निरंतर अभिषेक होगा। हर चौकी पर 5500 पार्थिव शिवलिंग रहेंगे।