सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात असलहों से लैस 12 डकैतों ने एक घर में धावा बोल दिया। इसी बीच आहट पाकर परिवार की नींद खुल गई। घरवालों ने विरोध किया तो डकैतों ने हथगोले से हमला कर दिया। हथगोले की चपेट में आने से गृहस्वामी जनार्दन सिंह की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व पुत्र जख्मी हैं।
विज्ञापन
2 of 8
इसके बाद बदमाश करीब डेढ़ लाख का माल लेकर फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। वारदात स्थल से बाराबंकी जिले की सीमा भी सटी हुई है। इस वजह से सीतापुर के अलावा बाराबंकी जिले की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत है।(जानकारी पर पहुंची पुलिस पूछताछ करती हुई।)
विज्ञापन
3 of 8
ग्राम छेद्दू पुरवा गोंडा देवरिया निवासी जनार्दन सिंह (35) मंगलवार रात आंगन में सो रहा था। करीब ही उसकी पत्नी आरती देवी (30), पुत्र आकाश उर्फ छोटू (5) के अलावा दो बेटियां भी लेटीं थीं। जबकि उसका बड़ा बेटा अनूप (13) अपने चचेरे भाई के साथ छत पर सो रहा था। (पूछताछ करते पुलिसकर्मी।)
4 of 8
देर रात असलहों से लैस 12 डकैतों ने उसके घर में धावा बोल दिया। डकैत कमरे का ताला तोड़ अलमारी खंगालने लगे। इसी बीच जनार्दन की नींद खुल गई। उसने परिवार संग मिलकर लूट का विरोध किया तो डकैतों ने हथगोलों से हमला कर दिया। (मौके पर एकत्रित ग्रामीण।)
विज्ञापन
5 of 8
दो हथगोलों के हमले में जनार्दन के अलावा पत्नी व छोटा बेटा आकाश बुरी तरह घायल हो गए। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि गांव वाले भी शोर मचाते हुए मौके पर भागे। भीड़ को अपनी तरफ बढ़ते देख डकैत फायरिंग करते हुए लूट का माल लेकर भाग गए। (मौके पर एकत्रित ग्रामीण।)
विज्ञापन
6 of 8
इधर, जब गांव के लोग जनार्दन के घर पहुंचे तो हथगोले के हमले में उसकी मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से जख्मी आरती व आकाश को किसी तरह सीएचसी में भर्ती कराया गया। पत्नी आरती ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। (लूट कर फेंका गया सामान।)
विज्ञापन
7 of 8
उधर, मामले की सूचना मिलते ही एसपी सौमित्र यादव, एएसपी सुभाष चंद्र गंगवार के साथ सदरपुर, थानगांव, महमूदाबाद समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि डकैत करीब डेढ़ लाख का माल उठा ले गए हैं।
बार्डर पर गांव, पहुंची बाराबंकी की फोर्स
रामपुर मथुरा के छेद्दू पुरवा गांव सीतापुर व बाराबंकी जिले की सीमा पर है। यही वजह रही कि घटना के बाद जब रामपुर मथुरा, थानगांव, सदरपुर थाना व महमूदाबाद कोतवाली की फोर्स गांव में पहुंची तो बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला कोतवाली की पुलिस भी साथ थी।