लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग पर ओवरटेक करने के चक्कर में एक रोडवेज बस हाईवे पर खड़ी मिनी ट्रक में जा टकराई।
विज्ञापन
2 of 4
इस हादसे में मिनी ट्रक में सवार 18 लोगों में तीन की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हुए हैं। इसके अलावा बस में सवार दो महिलाएं घायल हुई हैं। तीनों मृतक बाराबंकी जिले के हैं।
विज्ञापन
3 of 4
सूचना पर पुलिस ने बस व ट्रक सवार घायलों को पड़ोसी जिला बाराबंकी के अस्पताल भेजवाया।
हादसा मंगलवार अपराह्न तीन बजे थाना क्षेत्र के मथुरा का पुरवा गांव के पास हुआ। मरने वालों में बाराबंकी निवासी राजेश (40) और सुनील कुमार (35) व सलेमपुर के असंदश निवासी शमशेर पुत्र जसकरन शामिल हैं।