फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh: शिव की आराधना के बाद राजनाथ ने शुरू किया रोड शो, हैट्रिक के लिए दाखिल किया नामांकन, तस्वीरें

Mon, 29 Apr 2024 01:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
रक्षामंत्री व लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। यह लगातार तीसरी बार है जब उन्हें लखनऊ सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।अगर वह जीतते हैं तो इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब रहेंगे।

नामांकन के लिए आयोजित रोड शो के पहले उन्होंने शहर के हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने भगवान शिव पर जलाभिषेक किया और फिर हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त कर रोड शो शुरू किया।

रोड शो में उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह नजर आया और वो जीत के लिए आश्वस्त दिखाई दिए। लखनऊ लोकसभा सीट भाजपा के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है। 
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : amar ujala
राजनाथ सिंह के रोड शो में समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रोड शो में शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : amar ujala
खुद रक्षामंत्री भी समर्थकों की मौजूदगी से बेहद उत्साहित नजर आए और अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे।

4 of 9
- फोटो : amar ujala
हनुमान सेतु मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : amar ujala
उन्होंने हनुमान जी से भी आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : amar ujala
रक्षामंत्री के रोड शो में अलग-अलग मंदिरों के पुजारी भी शामिल हुए और उन्हें जीत के लिए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : amar ujala
रोड शो के दौरान एंबुलेंस को सुरक्षित रास्ता दे दिया गया। हालांकि, इस दौरान भारी भीड़ होने से हजरतगंज, कैसरबाग और कैंट में जाम लग गया।

8 of 9
- फोटो : amar ujala
केडी सिंह बाबू मेट्रो स्टेशन के पास जाम लग गया। हजरतगंज की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया गया। बेरिकेटिंग लगा दी गई है।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : amar ujala
परिवर्तन चौक चौराहे पर भी जाम लग गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें