ऐसा है 601 करोड़ रुपये से बना सीएम अखिलेश का नया ऑफिस, देखें अंदर की तस्वीरें
Mon, 03 Oct 2016 09:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
यूपी के सीएम अखिलेश यादव का नया ऑफिस बेहद भव्य है। इसे 601 करोड़ रुपये खर्च कर बनाया गया है।
इसे लोकभवन नाम दिया गया है।
सीएम अखिलेश का ये ऑफिस यूपी के विधानसभा मार्ग पर विधान भवन के ठीक सामने स्थित है।
आज सोमवार तीन अक्टूबर को इसका उद्घाटन हुआ।
इसमें 1300 से ज्यादा कर्मचारियों के बैठने व्यवस्था है।
इसके पंचम तल पर स्थित मुख्यमंत्री का ऑफिस।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री आजम खां ने सबकी खूब मेहमान नवाजी की।
उद्घाटन के बाद सीएम अखिलेश, सपा सुप्रीमो मुलायम, आजम खां व शिवपाल यादव।
लोकभवन में मौजूद आजम ने सभी मंत्रियों की खूब मेहमान नवाजी की।
उद्घाटन समारोह के बाद लोकभवन में मंत्री व सीएम अखिलेश यादव।