आजकल हथियार रखने का शौक दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। कोई इन्हें लोगों पर रौब झाड़ने के लिए रखता है तो कोई अपने ऊपर किसी भी तरह के खतरे की आशंका के चलते हथियार अपने पास रखता है। हमारे नेता भी इस शौक से अछूते नहीं रहे हैं। लोकसभा के चुनावी रण में ताल ठोक रहे प्रदेश के नेता एक-दो नहीं, बल्कि आधा दर्जन असलहों के मालिक हैं। इन प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान जो हलफनामा दिया है, उसमें इन असलहों का जिक्र है।
विज्ञापन
2 of 10
अतीक अहमद और उनकी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
नैनी जेल में बंद और वाराणसी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अतीक के पास पिस्टल, राइफल और दोनाली बंदूक है, जबकि पत्नी शाइस्ता परवीन के पास भी रिवॉल्वर, राइफल और एक नाली बंदूक है।
विज्ञापन
3 of 10
जतिन प्रसाद और उनकी पत्नी नेहा प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री और धौरहरा से कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद के पास पिस्टल, राइफल और बंदूक है जबकि पत्नी नेहा प्रसाद के नाम एक-एक राइफल और बंदूक है।
4 of 10
वी.के. सिंह और उनकी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद से भाजपा उम्मीदवार जनरल वीके सिंह के पास दो राइफल और उनकी पत्नी के नाम पिस्टल और एक बंदूक है।
विज्ञापन
5 of 10
husna
- फोटो : अमर उजाला
कभी बसपा के कद्दावर नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी अब बिजनौर से कांग्रेस का चेहरा हैं। उनके पास राइफल, रिवॉल्वर और डबल बैरल बंदूक है जबकि पत्नी हुस्ना के पास राइफल और रिवॉल्वर है।
विज्ञापन
6 of 10
ओमवती
- फोटो : अमर उजाला
नगीना से कांग्रेस उम्मीदवार ओमवती भी असलहों की शौकीन हैं। इनके पास राइफल और डबल बैरल बंदूक है जबकि पति रामकिशन सिंह के पास सन 1977 में आर्मी से ली गई कार्बाइन और पिस्टल है। रामकिशन ने 1977 में यह कार्बाइन मात्र 85 रुपये में खरीदी थी।
विज्ञापन
7 of 10
गिरीश चन्द्र
- फोटो : अमर उजाला
नगीना से ही बसपा उम्मीदवार गिरीश चंद के नाम राइफल और रिवॉल्वर है जबकि पत्नी वीरमावती के पास भी राइफल और पिस्टल है।
8 of 10
राजवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के बेटे तथा एटा से भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह पिस्टल, राइफल, रिवॉल्वर के मालिक हैं। इनकी पत्नी प्रेमलता देवी के पास भी बंदूक, रिवॉल्वर और राइफल है।
9 of 10
हाजी याकूब कुरैशी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ से बसपा प्रत्याशी कारोबारी हाजी याकूब कुरैशी के नाम राइफल, रिवॉल्वर और बंदूक है जबकि पत्नी संजीदा के नाम पिस्टल और बंदूक है।