पीली साड़ी में हाथों में ईवीएम मशीन, आंखों में सनग्लासेज और गले में पहचान पत्र डाले पोलिंग अफसर रीना द्विवेदी की तस्वीरें लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वह देश भर में पॉपुलर हो चुकी हैं। लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं।
रीना द्विवेदी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उन्हें रिश्तेदारों से सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है अब जब घर से बाहर जाती हूं तो लोग सेल्फी लेने के लिए गुजारिश करते हैं।