बुधवार को अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रोडशो के दौरान परिवार के दो नए चेहरे नजर आए। रेहान व मियारा वाड्रा अपने मामा राहुल गांधी का हौसला बढ़ाने अमेठी आए थे। रोड शो के दौरान बीच में राहुल गांधी, उनके बायीं ओर बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और भांजी मिराया। दायीं ओर भांजा रेहान और बहनोई रॉबर्ट वाड्रा। भांजी मिराया सफेद सूट में और भांजा रेहान सफेद कुर्ते-पायजामे में, साथ में नेहरू जैकेट पहने था।
विज्ञापन
2 of 6
रेहान व मियारा वाड्रा
- फोटो : amar ujala
प्रियंका, रेहान और मिराया को लेकर पहले भी अमेठी-रायबरेली के दौरों पर जाती रही हैं। पारिवारिक सियासी जमीन और लोगों से रूबरू कराने के लिए अक्सर दिग्गज राजनेता अपने बच्चों को इस तरह चुनावी क्षेत्रों में ले जाते हैं। फिर ये तो गांधी परिवार का गढ़ है। रेहान, अमेठी में रात्रि प्रवास भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 6
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
राहुल गांधी नामांकन करने के बाद प्रियंका गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंची। प्रियंका के साथ वहां रेहान व मियारा वाड्रा मौजूद थे। सोनिया गांधी भी गेस्ट हाउस में थीं। दोनों कल अपनी नानी सोनिया गांधी के नामांकन में भी साथ रहेंगे।
4 of 6
रेहान व मियारा वाड्रा मां प्रियंका गांधी के साथ
- फोटो : amar ujala
प्रियंका के बेटे रेहान इस लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे। वो 19 साल के हो गए हैं। वहीं बेटी मिराया को मताधिकार के इस्तेमाल के लिए कुछ इंतजार करना होगा। वो भाई से दो साल छोटी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रेहान व मियारा वाड्रा मामा राहुल गांधी के साथ
- फोटो : amar ujala
ये पहली बार है कि अमेठी में नामांकन से पहले इस तरह प्रियंका गांधी के दोनों बच्चे रोड शो में शामिल हुए हों। ये राजनीतिक विरासत के सफर को अगले पड़ाव तक पहुंचाने जैसा है। ये जताने का तरीका है कि अगली पीढ़ी मशाल थामने को तैयार हो रही है। भीड़ में जब किसी ने ट्रक की तरफ तस्बीह उछाली तो प्रियंका ने उसे रेहान को पहना दिया।
रेहान व मियारा वाड्रा मामा राहुल गांधी के साथ
- फोटो : amar ujala
अमेठी के लोगों ने जहां राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन कर रहे थे। वहीं रेहान और मिराया माहौल को समझने की कोशिश कर रहे थे। राहुल का भले ही अमेठी से यह चौथा नामांकन हो लेकिन उनके भांजा-भांजी के लिए यह पॉलिटिकल पिकनिक था।