लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में लखनऊ में तमाम चर्चित चेहरों ने वोट डाले। शहर में 53.94 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यह प्रतिशत 2014 की तुलना में एक फीसदी ज्यादा था। इस दौरान लखनऊ के डीएम कौशलराज शर्मा अपनी पत्नी काे व्हीलचेयर पर लेकर पोलिंग बूथ पहुंचे और वोट डाला। साथ ही कई अन्य नेताओं, अफसरों, अधिकारियों आदि ने भी वोट डाले।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
मतदान
- फोटो : amar ujala
लखनऊ से भाजपा के प्रत्याशी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह पत्नी संग पोलिंग पहुंचे और वोट डाला।
पांचवें चरण के चुनाव में प्रदेश में 57.33% वोट पड़े। जबकि वर्ष 2014 में इन 14 सीटों पर 56.92% मतदान हुआ था। यानी इस बार इन 14 सीटों पर 0.41% ज्यादा मतदान हुआ। वहीं, लखनऊ में 2014 के मुकाबले मतदान में महज एक फीसदी की वृद्धि हुई है। जबकि मोहनलालगंज दो फीसदी से ज्यादा वृद्धि के साथ मतदान में फर्स्ट डिवीजन पास रहा। लखनऊ सीट पर 53.94% और मोहनलालगंज में 60.65% मतदान हुआ।
विज्ञापन
3 of 9
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने सुबह की अपना वोट डाल दिया था। इस बार लखनऊ में गठबंधन की प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा हैं।
4 of 9
मंत्री ब्रजेश पाठक
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री ब्रजेश पाठन ने भी परिवार के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया।
सीईओ ने बताया कि सुबह में राजधानी समेत सभी जगह मतदान केंद्रों पर गहमागहमी रही लेकिन दोपहर में गर्मी की वजह से मतदान धीमा रहा। शाम को फिर तेजी दिखाई दी।
विज्ञापन
5 of 9
मतदान करने के बाद मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में मस्लिम धर्म गुरु मौलाना मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने भी मतदान किया।
लखनऊ में मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं और युवा भी वोट डालने पहुंचे। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में वोटरों में ज्यादा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
6 of 9
मतदान के बाद यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह अपनी पत्नी के साथ।
- फोटो : amar ujala
डीजीपी ओम प्रकाश भी पत्नी संग वोट डालने गए। प्रदेश में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में पुलिस ने अभी तक बड़ी भूमिका निभाई है। इस दौरान चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों के मौत की खबर भी आई, जिस पर डीजीपी ने ट्वीट कर दोनों कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
7 of 9
मतदान के लिए लाइन में लगा दूल्हा नीरज मौर्य (दाएं।)
- फोटो : amar ujala
इस दौरान सहरा समूह के प्रमुख सुब्रत राय ने भी वोट डाला। साथ एक मतदान की लाईन में एक दूल्हा भी नजर आया। उसका नाम नीरज मौर्य था जो शादी के फौरन बाद ही वोट डालने चला आया था।
8 of 9
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा पत्नी संग
- फोटो : अमर उजला
उत्तर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा भी पत्नी संग वोट डालने पहुंचे।