फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं बार भी लखनऊ में फहरा भाजपा का झंडा, अटल के घर कायम कमल का ‘करिश्मा’

Fri, 24 May 2019 04:31 PM IST
ishwar ashish अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 13
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
अटल के घर कमल ने फिर करिश्मा कर दिखाया। उनकी विरासत संभालने वाले राजनाथ सिंह ने लगातार दूसरी बार इस सीट से जीत हासिल की। साथ ही आठवीं बार लखनऊ में भगवा झंडा फहराया। इतना ही नहीं लगभग साढ़े तीन लाख वोटों के अंतर से जीत का रिकॉर्ड भी बना दिया।
विज्ञापन

2 of 13
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ संसदीय सीट पर अब तक यह सबसे बड़े अंतर की जीत है। राजनाथ सिंह अटल बिहारी वाजपेयी के बाद भाजपा के ऐसे दूसरे नेता हो गए हैं, जिन्होंने लखनऊ संसदीय सीट से लगातार दूसरी जीत हासिल की है।
विज्ञापन

3 of 13
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
राजनाथ ने लखनऊ में कुल पड़े वोटों का 56 प्रतिशत मत लेकर न सिर्फ भाजपा के 50 प्लस वोटों का लक्ष्य हासिल किया है, बल्कि 2014 के मुकाबले अपने वोटों में भी लगभग दो प्रतिशत वोटों की बढ़ोतरी की है।

4 of 13
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
इसलिए है जीत महत्वपूर्ण
भाजपा की लगातार आठवीं बार जीत के बावजूद राजधानी के चुनावी नतीजों ने कुछ संकेतक भी छोड़े हैं। जिनके कारण राजनाथ की इस बार की जीत ज्यादा महत्वपूर्ण नजर आ रही है। सपा और बसपा गठबंधन को लखनऊ में इस बार 25.59 प्रतिशत वोटों के साथ 2.85 लाख वोट मिले हैं
विज्ञापन

5 of 13
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा 2014 के चुनाव में सपा और बसपा को मिलाकर लगभग सवा लाख वोट ही मिले थे और इनको अलग-अलग मिले वोटों का कुल प्रतिशत लगभग 12 ही था। पर, इसमें इस बार दोगुने से भी अधिक बढ़ोतरी हुई है। पिछली बार कांग्रेस की डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को 2.88 हजार वोट मिले थे और इस पार्टी को मिले वोटों का प्रतिशत 27.87 रहा था।
विज्ञापन

6 of 13
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
इस बार कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम को 1.80 लाख वोट ही मिले और इनके वोटों का प्रतिशत 16.12 ही रहा है। इससे यह पता चलता है कि लोगों ने इस बार भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन को प्राथमिकता दी। पर, लोगों के रुझान में इस अदला-बदली का असर भाजपा पर नहीं पड़ा।  इसे राजनाथ सिंह का लोगों से सीधा संपर्क व संवाद करने का कौशल ही कहा जाएगा।
विज्ञापन

7 of 13
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
भाजपा को सावधान करते और कांग्रेस को सबक देते नतीजे
नतीजों में भाजपा को सावधान करने वाले संकेतक हैं तो कांग्रेस के लिए खास सबक हैं। लखनऊ सीट कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। प्रदेश में फूलपुर, रायबरेली और अमेठी के बाद लखनऊ वह सीट हैं, जहां से नेहरू परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी चुनाव लड़े।

8 of 13
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
पहले आम चुनाव में जवाहर लाल नेहरू की बहन विजय लक्ष्मी पंडित सांसद रही। उनके बाद नेहरू परिवार की ही शिवराजवती नेहरू इस सीट से सांसद रही और फिर इस परिवार की रिश्तेदार शीला कौल सांसद चुनी गईं।

9 of 13
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
इस सीट से कांग्रेस के सांसद भी आठ बार निर्वाचित हुए। ऐसी सीट पर तीन दशक से कांग्रेस कोई ऐसा चेहरा नहीं तलाश कर पाई है, जो भाजपा को कड़ी चुनौती दे सकें। साथ ही इस बार जिस तरह कांग्रेस लगभग 11 प्रतिशत वोट कम हुआ, उसके बारे में कांग्रेस को कुछ न कुछ सोचना पडे़गा।

10 of 13
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
 जहां तक भाजपा का सवाल है तो इस पार्टी के रणनीतिकारों को यह समझना होगा कि गठबंधन की तरफ से लोगों का रुझान अगर इसी तरह रहा तो एक न एक दिन मुस्लिम ध्रुवीकरण का सपा और बसपा के साझा प्रत्याशी को मिला लाभ भाजपा की लड़ाई को चुनौतीपूर्ण बना सकता है।

11 of 13
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
कौशल को भी मिला मोदी लहर का फायदा
मोहनलालगंज संसदीय सीट पर शुरुआती दौर की जोर आजमाइश के बाद आखिरकार मोदी लहर पर सवार भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर भी फायदे में रहे। गठबंधन की तरफ से मैदान में मौजूद बसपा प्रत्याशी सीएल वर्मा को सीधे मुकाबले में 90229 मतों से हराकर अपनी सीट बचाते हुए एक बार फिर जीत हासिल की। हालांकि जीत का अंतर वर्ष 2014 में हुए चुनाव के मुकाबले 55 हजार से कम रहा।

12 of 13
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विजयी भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर को पांचों विधान सभाओं में जहां 6,29,748 मत मिले वहीं शुरुआती दौर से ही कौशल को टक्कर देने वाले बसपा के सीएल वर्मा 5,39.519 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे, कांग्रेस के आरके चौधरी 60061 मत प्राप्त कर अपनी जमानत तक बचाने में सफल नहीं हो पाए। विधान सभावार पूरी हुई मतगणना के दौरान बसपा के सीएल वर्मा ने सीतापुर की सिधौली सीट से सर्वाधिक 113904 मत प्राप्त कर कौशल किशोर को 17488 मतों से पछाडा़ भी लेकिन अन्य सीटों पर कौशल को मिली ठीक ठाक बढ़त से जीत सीएल वर्मा से काफी दूर रही।
विज्ञापन

13 of 13
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
राजनाथ बोले-
लखनऊ की विकास यात्रा रुकने नहीं दूंगा

लगातार दूसरी बार देश की दूसरी बड़ी सीट से जीतने पर राजनाथ सिंह ने लखनऊ की जनता को धन्यवाद देते हुए अपनी जीत को जागरूक जनता व समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। नतीजे की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को देर रात करीब 11 बजे लखनऊ के मतदाताओं, निवासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उन्होंने ऑडियो संदेश जारी किया। उन्होंने संदेश में कहा, मेरी यह जीत लखनऊ की जागरूक जनता व समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत है। आप सभी को बधाई और बहुत-बहुत आभार। मैं लखनऊ की विकास यात्रा को रुकने नहीं दूंगा। मैं यह लखनऊ की जनता को भरोसा दिलाता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें