सपना चौधरी
...तो क्या इसलिए नहीं आई सपना
हलवासिया बिल्डिंग स्थित ग्लैमरस इंडिया एंटरटेनमेंट की ओर से आशियाना स्थित स्मृति उपवन में शनिवार को डांसर सपना चौधरी का लाइव कन्सर्ट आयोजित किया गया था। आयोजक आरवी उपाध्याय के मुताबिक, वह शहर के एक निजी होटल में रुकी हुई हैं। जिला प्रशासन व पुलिस ने बताया कि रात दस बजे तक कार्यक्रम की अनुमति थी और इस समय तक सपना मंच पर नहीं आई, इसलिए कैंसिल कर दिया गया। आयोजन से जुड़े लोगों का कहना है कि पूरी फीस पर विवाद था, इसलिए कार्यक्रम रद्द किया गया।