गायकी में अपने हुनर का लोहा मनवाकर लिटिल चैम्प बनी लखनऊ की पूजा तिवारी आजकल यू-ट्यूब पर अपनी आवाज का जादू बिखेर रही हैं। प्ले बैक सिंगर और संगीत निर्देशक का सपना संजोए पूजा की आवाज का लोहा संगीतकार एआर रहमान और फिल्म अभिनेता शाहरुख खान भी मान रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
पूजा तिवारी
- फोटो : amar ujala
आईटी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा तिवारी, लता मंगेशकर और आशा भोसले को अपना आदर्श मानती हैं। वहीं संगीतकार के तौर पर एआर रहमान उनके आइडियल हैं। भातखंडे में निपुण कर रहीं पूजा विशारद में टॉप कर चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
पूजा तिवारी
- फोटो : amar ujala
अपने हुनर के बल पर पूजा ने साल 2012 में बिग बाल कलाकार में महिला वर्ग में जीत हासिल की और इसी साल राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली संगीत प्रतियोगिता संगम कला ग्रुप सुर तरंग में जीत हासिल की। उनका कहना है कि हर गायक का सपना होता है कि वो देश के महान संगीतकार एआर रहमान के सामने अपनी प्रस्तुति दे।
4 of 5
पूजा तिवारी
- फोटो : amar ujala
उनका ये सपना भी पूरा हो चुका है। यू-ट्यूब पर एक रियलिटी शो में न सिर्फ उन्होंने एआर रहमान बल्कि शाहरुख खान के सामने अपनी प्रतिभा दिखाई।