फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, शेरनी कैसे देती है अपने बच्चों को ट्रेनिंग

Fri, 08 Jan 2016 05:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 16
घात लगाना, झपट्टा मारना, दौड़ कर शिकार को दबोचना...। ऐसी ही ट्रेनिंग इन दिनों वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के लॉयन हाउस में चल रही है। ट्रेनर हैं शेरनी ‘वसुंधरा’ और ट्रेनिंग ले रहे हैं जू के स्टार शावक।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, शेरनी कैसे देती है अपने बच्चों को ट्रेनिंग

2 of 16
दोपहर की गुनगुनी धूप में भूसे से भरे बोरों और ऊंची-नीची चट्टानों सरीखी दीवारों पर उछलकूद, भागदौड़ के बीच इन दिनों पांच माह के हो चुके चारों शावकों को मां वसुंधरा मजबूत बना रही हैं।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, शेरनी कैसे देती है अपने बच्चों को ट्रेनिंग

3 of 16
कभी मां पर झपट पड़ना, तो कभी भाई को छलांग लगाकर गिरा देना। कभी शातिर तरीके से सीढ़ियों की बजाए छोटी चट्टानों से सरककर नीचे आना। कभी भाई को दुलारना तो कभी घूर कर डराना।

तस्वीरों में देखें, शेरनी कैसे देती है अपने बच्चों को ट्रेनिंग

4 of 16
इतना ही नहीं चारों शावकों में मां के एक इशारे पर पहले करने की होड़ में एक-दूसरे की टांग खिंचाई करने में भी नहीं चूके।

विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, शेरनी कैसे देती है अपने बच्चों को ट्रेनिंग

5 of 16
शावकों की ट्रेनिंग का ये चरण भले ही कुदरती तौर पर उनके लिए बहुत जरूरी हो, लेकिन जू आने वाले दर्शक चारों शावकों की इन अठखेलियों को देख मंत्रमुग्ध है।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, शेरनी कैसे देती है अपने बच्चों को ट्रेनिंग

6 of 16
बढ़ रही है शावकों की डाइट
मां ‘वसुंधरा’ की ट्रेनिंग के चलते चारों शावकों की डाइट भी इन दिनों लगातार बढ़ रही है। मां समेत चारों शावक इस समय 20-22 किलो गोश्त खा रहे हैं। इसमें 10-12 किलो की खुराक मां की है, जबकि बाकी पर शावक दावत उड़ाते हैं। इसके अलावा वे मां का दूध भी पी रहे हैं।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, शेरनी कैसे देती है अपने बच्चों को ट्रेनिंग

7 of 16
वे भीतर खाना खाने के बाद पूरी दोपहर मां के साथ पूरे बाड़े में ऊपर-नीचे धमाचौकड़ी के बहाने भूसे भरे बोरों पर संतुलन के अलावा घात लगाने के लिए सजगता की पहली सीख रहे हैं।

तस्वीरों में देखें, शेरनी कैसे देती है अपने बच्चों को ट्रेनिंग

8 of 16
अभी बहुत कुछ सीखना है
लखनऊ प्राणि उद्यान के उपनिदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला का कहना है कि शावक कुदरती तौर पर हर वो चीज सीख रहे हैं, जो मां उन्हें बता रही है। अभी वो तेजी से बढ़ रहे हैं। उनके लिए हर एक्टिविटी नई हैं।

तस्वीरों में देखें, शेरनी कैसे देती है अपने बच्चों को ट्रेनिंग

9 of 16
खाने की कला, खाने के बाद मुंह, शरीर साफ करने की कला, पानी, बैलेंसिंग, दांव लगाना, साथी को दबोचने जैसे छोटे-मोटे मूवमेंट जो हर वन्यजीव मां के साथ सिखता है, उसी में वे पूरा दिन बिता रहे हैं। इसमें एक-दूसरे पर आक्रामक होना भी शुमार है।

तस्वीरों में देखें, शेरनी कैसे देती है अपने बच्चों को ट्रेनिंग

10 of 16
बढ़ते शावकों की यूं चलती है दिनचर्या
- पैदा होने के बाद : एक हफ्ते तक दिन में 3 से 4 बार दूध पीना और 20 घंटों तक सोना।

तस्वीरों में देखें, शेरनी कैसे देती है अपने बच्चों को ट्रेनिंग

11 of 16
- 6 से 12 दिन : आंखें खुलने की प्रक्रिया पूरी होती है।

तस्वीरों में देखें, शेरनी कैसे देती है अपने बच्चों को ट्रेनिंग

12 of 16
- 3 हफ्ते बाद : दांत आने शुरू होते हैं, चलना-फिरना शुरू करते हैं।
- एक महीने बाद : मांद से बाहर निकलना शुरू कर देते हैं।

तस्वीरों में देखें, शेरनी कैसे देती है अपने बच्चों को ट्रेनिंग

13 of 16
- 45 दिनों तक : पानी व गोश्त को चाटने लगते हैं। आपस में उलझते रहते हैं।
- 6-7 हफ्तों बाद : बिन मां की मदद से मूत्र त्यागने लगते हैं।

तस्वीरों में देखें, शेरनी कैसे देती है अपने बच्चों को ट्रेनिंग

14 of 16
- 8-11 हफ्तों के बीच : धीरे-धीरे गोश्त खाने की कोशिश करने लगते हैं। घंटो हड्डी को चाटते रहते हैं, दांत धंसाते रहते हैं।

तस्वीरों में देखें, शेरनी कैसे देती है अपने बच्चों को ट्रेनिंग

15 of 16
- 3-5 महीनों के दौरान : आकार और वजन तेजी से बढ़ता है, स्वभाव से आक्रामक दिखने लगते हैं।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, शेरनी कैसे देती है अपने बच्चों को ट्रेनिंग

16 of 16
- 10 से 15 महीनों में : यौनांग और विकसित होते हैं, नर में अयाल झलकने लगती है, खुराक बढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें