फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जय-विजय' और 'वसुंधरा' की लाइफस्टाइल देखकर आप भी कह उठेंगे, so COOL...!

Fri, 20 Apr 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
lucknow zoo - फोटो : amar ujala
कूलर की ठंडी हवा, फॉगर और स्प्रिंकलर की ताजगी के साथ मेन्यू में ताजे फलों व हरी सब्जियों का स्वाद...। ये नजारा आपको यहां दिखेगा।
विज्ञापन

2 of 7
lucknow zoo - फोटो : amar ujala
40 डिग्री तापमान में आप एसी की हवा खा रहे हैं तो इनका भी जवाब नहीं। ये पॉन्ड में बैठकर कूल-कूल फील कर रहे हैं। जी हां, कुछ इसी अंदाज में लखनऊ जू के वन्यजीव गर्मियों का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
lucknow zoo - फोटो : amar ujala
जू प्रशासन ने रायल बंगाल टाइगर, सफेद टाइगर, बब्बर शेर, चिंपैंजी, सांप घर, अजगर समेत अन्य वन्यजीवों के बाड़ों में एक दर्जन से अधिक कूलर लगा दिए हैं। वहीं, हिरणों के बाड़े में राउंड द क्लॉक स्प्रिंकलर, पक्षी बाड़ों में स्प्रिंकलर चटाई लगाई गई है जो आगे अन्य बाड़ों में भी लगाई जानी है।

4 of 7
lucknow zoo - फोटो : amar ujala
जू प्रशासन के अनुसार, व्हाइट टाइगर य-विजय के बाड़ों के हौदों में पानी भरा जा रहा है जिससे वे पानी में बैठकर खुद को ठंडा रख रहे हैं। पक्षी बाड़ों में साइड में चटाई लगवाई जा रही है। स्प्रिंकलर लग रहे हैं, जो इन्हें तर करते रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
lucknow zoo - फोटो : amar ujala
वन्यजीवों की डाइट में ताजे फ ल, फू ल, सब्जी की मात्रा बढ़ाई गई है। बाड़ों में पीने के पानी का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। यही नहीं तरावट के लिए सुबह-शाम बाड़ों को धोया भी जा रहा है।
हिरणों और हुक्कू, शुतुरमुर्ग के बाड़ों में स्प्रिंकलर लगाए गये हैं, ताकि वन्यजीव फुहारों का आनंद ले सकें। स्प्रिंकलर के पानी से बाड़ा एवं बाड़े का वातावरण भी ठंडा बना रहता है, हवा भी ठंडी मिलती रहती है।
विज्ञापन

6 of 7
lucknow zoo - फोटो : amar ujala
जू के चिकित्सक डॉ. अशोक कश्यप ने बताया कि वन्यजीवों की डाइट में गर्मियों का शेड्यूल पहले ही लागू हो चुका है। जेसन चिपैंजी अपनी पार्टनर निकिता के साथ सुबह-शाम मौसम्मी का जूस व मौसमी फल ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
lucknow zoo - फोटो : amar ujala
टाइगर, बब्बर शेर की खुराक में मिनिरल्स और विटामिन की मात्रा बढ़ाई गई है। हिरणों के लिए भी हरे चारे की डाइट बढ़ी है। बंदरों की डाइट में कटे मौसमी फल बढ़ा दिए गए हैं। भालू भी बदली डाइट चार्ट का मजा ले रहा है। डाइट में कटे फल बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें