वन विभाग की ओर से रात में ही लखनऊ चिड़ियाघर के विशेषज्ञों को पूरा वाक्या बताकर तेंदुए को कुएं से बाहर निकालने में मदद मांगीं थी। सोमवार दोपहर 2:30 बजे चिड़ियाघर के विशेषज्ञों की टीम गांव पहुंची। टीम में ट्रैंकुलाइज स्पेशलिस्ट डॉ. विजेंद्र, कमाल खां, इसरार, आरिफ व नासिर शामिल थे।