बहराइच के उर्रा के ककरहा रेंज में हरखापुर-मिहींपुरवा मार्ग पर रविवार सुबह आवागमन था। ग्रामीण आ जा रहे थे। इसी दौरान जंगल से निकलकर आया तेंदुआ ग्रामीणों की तरफ बढ़ा। इससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। इस पर तेंदुआ पाकड़ के पेड़ पर चढ़ गया। पल भर तो ग्रामीण सिहर गए। काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे। तीन घंटे बाद तेंदुआ पेड़ से उतरकर जंगल की ओर गया। तब वनकर्मियों ने राहत की सांस ली। घटना से गांव के लोग दहशत में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में बीते कई दिनों से जंगल से वन्यजीव निकलकर आबादी में पहुंच रहे हैं। ककरहा रेंज में गंगापुर गांव स्थित है। इस गांव से होकर हरखापुर-मिहींपुरवा मार्ग गुजरता है। सुबह से शाम तक मार्ग पर ग्रामीणों व अन्य राहगीरों की चहल पहल रहती है। रविवार सुबह सात बजे के आसपास ग्रामीण खेतों को जा रहे थे। उसी समय जंगल से निकला तेंदुआ राहगीर कामता प्रसाद की ओर बढ़ा। तेंदुए को आता देख कामता ने शोर मचाया तो पीछे से आ रहे अन्य राहगीरों ने हांका लगाना शुरू किया। इस पर तेंदुआ पास में स्थित पाकड़ के पेड़ पर चढ़ गया। तेंदुए को पेड़ पर चढ़ा देख राहगीरों की घिग्घी बंध गई।
विज्ञापन
3 of 4
सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने भीड़ को हटाया। स्वयं भी कुछ दूरी पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। तीन घंटे बाद तेंदुआ पेड़ से उतरकर जंगल की ओर चला गया। तब वनकर्मियों ने राहत की सांस ली। वन क्षेत्राधिकारी विकास अस्थाना ने बताया तेंदुआ जंगल से निकला था। लेकिन ग्रामीण समूह में थे। इससे उसने हमला नहीं किया। अपने को सुरक्षित करने के लिए तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा। लेकिन कुछ देर बाद उतरकर जंगल की ओर चला गया।