फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने फिर किया बवाल, चुपचाप खड़ी रही पुलिस!

Wed, 04 Feb 2015 12:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
अभी कुछ दिनों पहले एक वकील की हत्या पर वकीलों ने जमकर बवाल किया था और पुलिस भी कुछ न कर सकी थी। एक बार फिर यही हुआ।
विज्ञापन

वकीलों ने फिर किया बवाल, चुपचाप खड़ी रही पुलिस!

2 of 10
आलमबाग के बड़ा बरहा चौराहे के एक मकान को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे व्यापारी व वकीलों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। (तस्वीर में कुदाल लेकर हमलावर मुद्रा में वकील।)
विज्ञापन

वकीलों ने फिर किया बवाल, चुपचाप खड़ी रही पुलिस!

3 of 10
पुलिस कर्मियों के सामने ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनो पक्षों को पुलिस ने थाने बुलाया तो वहां भी वह लोग हंगामा करते रहे। पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया है।(दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।)

वकीलों ने फिर किया बवाल, चुपचाप खड़ी रही पुलिस!

4 of 10
आलमबाग थाने के प्रभारी के मुताबिक, व्यापारी संदीप गुप्ता ने कैलाश चंद्र दीक्षित से नवंबर 2014 में एक मकान 26 लाख रुपये में खरीदा था। इस मकान में कई वर्ष से दीपू यादव और जेपी पांडेय किराएदार हैं। (इस दौरान पुलिसकर्मी भी बेबस नजर आए।)
विज्ञापन

वकीलों ने फिर किया बवाल, चुपचाप खड़ी रही पुलिस!

5 of 10
उधर, दीपू और जेपी पांडेय भी अड़े हुए थे। मंगलवार सुबह व्यापारी संदीप 20-25 वकीलों व एक दर्जन मजदूरों को लेकर वहां पहुंचे। इसके बाद उन्होंने फावड़ा, हथौड़े व गैंती के सहारे मकान तुड़वाना शुरू कर दिया। किराएदारों का सामान उठाकर घर से बाहर फेंक फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वकीलों ने फिर किया बवाल, चुपचाप खड़ी रही पुलिस!

6 of 10
संदीप गुप्ता ने काफी प्रयास किए, लेकिन वे मकान खाली करने को तैयार नहीं हैं। इसे लेकर संदीप ने एक महीने पहले नोटिस भिजवाने के साथ आलमबाग थाने में सूचना भी दी थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

वकीलों ने फिर किया बवाल, चुपचाप खड़ी रही पुलिस!

7 of 10
इस दौरान दीपू यादव व जेपी पांडेय की तरफ से भी कई वकील वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे।

वकीलों ने फिर किया बवाल, चुपचाप खड़ी रही पुलिस!

8 of 10
किसी तरह मामला शांत कराया गया। इसके बाद दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने बुलाया तो वहां भी उनके बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इसके बाद दोनो पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने दोनो ओर से रिपोर्ट कर ली है लेकिन यह भी कहा जा सकता है कि अगर पुलिस ने समय से कार्रवाई तो यह न होता।

वकीलों ने फिर किया बवाल, चुपचाप खड़ी रही पुलिस!

9 of 10
मारपीट में घायल हुआ एक युवक।
विज्ञापन

वकीलों ने फिर किया बवाल, चुपचाप खड़ी रही पुलिस!

10 of 10
घायल युवक को अस्पताल ले जाते लोग। (सभी फोटो-अमित कुमार सिंह)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें