फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ स्टूडेंट ने की आत्मदाह की कोशिश, ये थी वजह

Tue, 17 Apr 2018 03:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
आत्मदाह की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
बीकेटी के देवरी रुखारा गांव स्थित ज्यूरिस लॉ कॉलेज में एक स्टूडेंट ने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। पूरी जानकारी के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें। 
विज्ञापन

2 of 9
आत्मदाह की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
देवरी रुखारा गांव स्थित ज्यूरिस लॉ कॉलेज में फीस को लेकर आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने सोमवार दोपहर जमकर हंगामा किया। छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में एकत्र हो गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच छात्र सुशील कुमार रावत दूसरी मंजिल पर चला गया और शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। इससे हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

3 of 9
छात्र सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने कॉलेज के प्रिंसिपल और छात्र-छात्राओं को समझाकर शांत किया। एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी ने दोनों के बीच लिखित समझौता करा दिया है। इंस्पेक्टर तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि कॉलेज में एलएलबी तृतीय वर्ष के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं कॉलेज प्रबंधन पर फीस को लेकर उत्पीड़न करने और उनकी बैंक पासबुक अपने पास रखने का आरोप लगाते हुए कई दिन से विरोध कर रहे हैं।

4 of 9
आत्मदाह की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। वह कॉलेज परिसर में हंगामा न प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामे के दौरान ही सिंहपुर गांव के पूर्व प्रधान अनंतराम रावत का बेटा सुशील दूसरी मंजिल पर चढ़ गया और अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का ऐलान कर हड़कंप मचा दिया। 
विज्ञापन

5 of 9
आत्मदाह की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
छात्र-छात्राओं के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने शिक्षकों के सहयोग से किसी तरह सुशील को समझाकर काबू में किया। इस बीच कॉलेज प्रशासन ने पुलिस कंट्रोलरूम को फोन कर दिया। हंगामा व आत्मदाह की धमकी का पता चलते ही एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी, नायब तहसीलदार निखिल शुक्ला व बीकेटी इंस्पेक्टर तेज प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले।
विज्ञापन

6 of 9
आत्मदाह की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित छात्र-छात्राओं ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने अनुसूचित जाति के करीब 75 छात्र-छात्राओं की स्कॉलरशिप न आने के चलते दो साल से बकाया फीस के रूप में प्रत्येक से 22000 रुपये जमा करने को कहा है। फीस के रुपये जमा न करने पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा से वंचित करने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

7 of 9
आत्मदाह की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
छात्र-छात्राओं ने कहा कि उनका दाखिला शून्य फीस के आधार पर किया गया था। इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधन स्कॉलरशिप के रुपये हड़पने की नियत से उनकी पासबुक अपने पास रखे है। एसडीएम ने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेंद्र प्रसाद को बुलवाकर छात्र-छात्राओं से आमने-सामने बातचीत की। प्रिंसिपल का कहना था कि कई छात्र-छात्राएं ऐसे हैं।

8 of 9
आत्मदाह की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
जिनकी स्कॉलरशिप करीब दो साल से नहीं आई है। उन्होंने फीस भी जमा नहीं की है। उक्त छात्र-छात्राओं से फीस जमा करने की बात कही थी जिसका वह विरोध कर रहे हैं। प्रिंसिपल ने एसडीएम को किसी भी छात्र-छात्रा को परीक्षा से वंचित न रखने का लिखित पत्र दिया, इसके बाद हंगामा शांत हुआ।
 
विज्ञापन

9 of 9
आत्मदाह की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
आत्मदाह का प्रयास करने वाले छात्र सुशील ने भी एसडीएम से लिखित माफी मांगी। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल मामला शांत करा दिया गया है। अगर भविष्य में कॉलेज प्रबंधन की तरफ से किसी भी छात्र-छात्रा के उत्पीड़न की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें