फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी मांग रहे अनुदेशकों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, तस्वीरें

Wed, 07 Jun 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
उत्तर प्रदेश माध्यमिक कंप्यूटर अनुदेशक एसोसिएशन के बैनर तले मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे कंप्यूटर अनुदेशकों को पुलिस ने लाठी भांज कर खदेड़ दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
बुधवार सुबह अपनी मांगों को लेकर अनुदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से मुख्य मंत्री आवास की ओर प्रदर्शन करते हुए जा रहे थे। बीच रास्ते में ही पुलिस ने उनको रोका जिसके बाद उनके बीच धक्कामुक्की होने लगी।
विज्ञापन

3 of 9
उन्हें तितर बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। जिसमें कई अनुदेशकों को मामूली चोटें भी आईं। बाद में अनुदेशकों ने विशेष सचिव को ज्ञापन सौंप कर उनके समक्ष अपनी मांगें रखीं।

4 of 9
एसोसिएशन के अध्यक्ष साजदा पंवार के नेतृत्व में काफी संख्या में अनुदेशकों ने पहले माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर काफी देर तक प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी मुख्य मंत्री आवास की ओर कूच करने लगे।
विज्ञापन

5 of 9
आवास से थोड़ी दूरी पर ही पुलिस ने उन्हें रोका लेकिन वे आगे जाने के लिए अड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकारनी शुरू कर दी। उन्हें वहां से खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन

6 of 9
लाठीचार्ज में गोरखपुर के माध्यमिक कंप्यूटर अनुदेशक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सतीश दुबे समेत कई अनुदेशकों को चोटें भी आईं। इस दौरान सिविल अस्पताल के सामने वाली सड़क पर काफी देर तक जाम लग गया।
विज्ञापन

7 of 9
यहां से अनुदेशक पंचम तल पहुंचे और विशेष सचिव अजय सिंह से उनके प्रतिनिधि दल ने मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। प्रांतीय अध्यक्ष साजिदा पंवार और प्रदेश महामंत्री अनिरुद्घ पांडेय ने कहा कि प्रदेश के करीब 4 हजार राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में तीन वर्षों से कंप्यूटर शिक्षा पूरी तरह से बंद है।

8 of 9
प्रत्येक विद्यालय में दस से बारह लाख रुपये की लागत से बनी कंप्यूटर लैब धूल फांक रही है। शिक्षण कार्य करने वाले कंप्यूटर अनुदेशक बेरोजगार हो गए हैं और भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सभी अनुदेशकों की बहाली करने की मांग रखी।
विज्ञापन

9 of 9
उन्होंने बताया कि विशेष सचिव ने आश्वासन दिया कि बजट का प्रावधान किया जा रहा है और जुलाई माह से बहाल कर मानदेय दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें