पुलिस लाइन में जेल भेजने की मांग पर अड़े माध्यमिक शिक्षकों पर पुलिस ने सोमवार रात जमकर लाठियां भांजी। लाठीचार्ज में करीब आधा दर्जन शिक्षकों को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शिक्षकों को पुलिस ने गिरा-गिरा कर मारा, तस्वीरें
2 of 11
लाठीचार्ज की जानकारी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे। बता दें सोमवार को दिन में विनियमितीकरण की मांग को लेकर विधानभवन घेरने जा रहे माध्यमिक शिक्षकों को पुलिस गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई थी।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शिक्षकों को पुलिस ने गिरा-गिरा कर मारा, तस्वीरें
3 of 11
तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण और वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय सीधे उनके खाते में भेजने की मांग को लेकर उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षक ओसीआर विधायक निवास में एकत्र हुए थे।
पुलिस लाइन में शिक्षकों को पुलिस ने गिरा-गिरा कर मारा, तस्वीरें
4 of 11
यहां सभा के बाद संगठन के अध्यक्ष चेत नारायण सिंह के नेतृत्व में विधानभवन के घेराव करने जा रहे शिक्षकों को पुलिसकर्मियों ने कम्यूनिस्ट पार्टी कार्यालय के सामने रोक लिया। इससे नाराज शिक्षकों की काफी देर तक पुलिस से धक्कामुक्की चलती रही। मामला बढ़ता देख पुलिस शिक्षकों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शिक्षकों को पुलिस ने गिरा-गिरा कर मारा, तस्वीरें
5 of 11
यहां देर शाम तक शिक्षकों को बैठाए रखने के बाद रिहा किया गया लेकिन शिक्षक जेल भेजने की मांग पर अड़ गए और पुलिस लाइन में ही नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शिक्षकों को पुलिस ने गिरा-गिरा कर मारा, तस्वीरें
6 of 11
नारेबाजी और प्रदर्शन का सिलसिला रात तक चलता रहा। इससे नाराज पुलिस ने शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शिक्षकों को पुलिस ने गिरा-गिरा कर मारा, तस्वीरें
7 of 11
लाठीचार्ज से पुलिस लाइन में भगदड़ मच गई, जिसे जहां जगह मिली वो वहीं पर छिप गया। लाठीचार्ज में करीब आधा दर्जन शिक्षकों को चोटें आईं हैं।
पुलिस लाइन में शिक्षकों को पुलिस ने गिरा-गिरा कर मारा, तस्वीरें
8 of 11
लाठीचार्ज की खबर पाकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई भी पुलिस लाइन पहुंचे और शिक्षकों का हालचाल जाना।
पुलिस लाइन में शिक्षकों को पुलिस ने गिरा-गिरा कर मारा, तस्वीरें
9 of 11
इसके बाद शिक्षक पुलिस लाइन से बाहर आए। संगठन के महामंत्री एवं पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश मिश्र ने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
पुलिस लाइन में शिक्षकों को पुलिस ने गिरा-गिरा कर मारा, तस्वीरें
10 of 11
उन्होंने मांगें पूरी न होने पर बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।