भूख हड़ताल पर बैठे थे, पुलिस ने किया लाठीचार्ज तो नदी में कूदे, तस्वीरें
Sat, 09 Apr 2016 09:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
भूख हड़ताल पर बैठे पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों पर शनिवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे खुद को बचाने के लिए अभ्यर्थी गोमती नदी में कूद गए।
ये सभी पुलिस भर्ती 2013 में चयनित अभ्यर्थी हैं जो प्रशिक्षण की मांग कर रहे हैं, इसके लिए वो भूख हड़ताल कर रहे हैं।
शनिवार को पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया।
जिससे बचने के लिए कई अभ्यर्थी गोमती नदी में कूद गए।
गोमती नदी में कूदे अभ्यर्थी।
लाठीचार्ज में कई घायल भी हुए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पुलिसकर्मियों ने कई अभ्यर्थियों को गिरफ्तार भी किया।
पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों को खींच कर अस्पताल ले गए।
अभ्यथियों को टैंपो में भर कर अस्पताल ले जाया गया।
अभ्यर्थियों को ले जाते पुलिसकर्मी।