फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी मांग रहे शिक्षकों को मिली लाठियां, पुलिस ने जमकर पीटा, तस्वीरें

Wed, 09 Mar 2016 08:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
शिक्षक - फोटो : amar ujala
पूर्ण शिक्षक का दर्जा और सेवा से निकाले गये शिक्षकों की बहाली की मांग को लेकर बुधवार को विधानसभा घेरने जा रहे कंप्यूटर अनुदेशकों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चलाई।

 
विज्ञापन

शिक्षक

2 of 11
शिक्षक - फोटो : amar ujala
लाठीचार्ज में करीब आधा दर्जन अनुदेशकों को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने संगठन की प्रदेश अध्यक्ष साजदा पवार सहित आधा दर्जन महिला अनुदेशकों को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया। रिहा होने के बाद अनुदेशक दोबारा धरने पर बैठ गये।

 
विज्ञापन

शिक्षक

3 of 11
शिक्षक - फोटो : amar ujala
शाम को हुई वार्ता में प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने अनुदेशकों की समस्या जल्द दूर करने का आश्वासन दिया लेकिन अनुदेशक मुख्यमंत्री से वार्ता करने पर अड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से वार्ता होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया।

 

शिक्षक

4 of 11
शिक्षक - फोटो : amar ujala
माध्यमिक कम्प्यूटर अनुदेशक एसोसिएशन के आवाहन पर आज प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में कंप्यूटर अनुदेशक ओसीआर परिसर में सुबह एकत्र हुए।

 
विज्ञापन

शिक्षक

5 of 11
शिक्षक - फोटो : amar ujala
संगठन की प्रदेश अध्यक्ष साजदा पवार के नेतृत्व में अनुदेशकों ने दोपहर करीब एक बजे ओसीआर से विधानसभा की ओर कूच का ऐलान किया।

 
विज्ञापन

शिक्षक

6 of 11
शिक्षक - फोटो : amar ujala
पूर्व घोषित कार्यक्रम होने की वजह से भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने ओसीआर गेट पर बैरिकेटिंग लगा कर उन्हें रोक दिया। इससे नाराज अनुदेशकों ने जमकर नारेबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिक्षक

7 of 11
शिक्षक - फोटो : amar ujala
करीब एक घंटा तक चले प्रदर्शन के बाद अनुदेशक उग्र हो गये, उन्होंने बैरिकेटिंग गिराकर सड़क पर आने की कोशिश की। इस दौरान अनुदेशकों और पुलिस कर्मियों में धक्कामुक्की शुरू हो गयी। बेकाबू हो रहे अनुदेशकों पर पुलिस ने लाठियां चलानी शुरू कर दी। इससे वहां पर भगदड़ मच गई।

शिक्षक

8 of 11
शिक्षक - फोटो : amar ujala
पुलिस को जो जहां मिला उसे जमकर पीटा। पुलिस की पिटाई में करीब आधा दर्जन अनुदेशक घायल हुए जिन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार केबाद वापस भेज दिया गया।

 

शिक्षक

9 of 11
शिक्षक - फोटो : amar ujala
इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहीं साजदा पवार सहित आधा दर्जन महिला अनुदेशकों को हिरासत में लिया जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। रिहा होने केबाद अनुदेशकों ने फिर से ओसीआर परिसर में धरना शुरू कर दिया।

 

10 of 11
शिक्षक - फोटो : amar ujala
प्रदेश अध्यक्ष साजदा पवार ने बताया कि प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में 4000 कम्प्यूटर शिक्षक बीते पांच वर्षों कार्य कर रहे थे। सरकार की गलत नीतियों की वजह से 2500 कम्प्यूटर शिक्षकों की सेवायें डेढ़ वर्ष पूर्व समाप्त कर दी गई। वहीं 1500 कम्प्यूटर शिक्षकों की सेवायें 31 मार्च 2016 को समाप्त कर दी जाएंगी। (लाठीचार्ज में घायल एक अनुदेशक को हटाते पुलिसकर्मी।)
विज्ञापन

शिक्षक

11 of 11
शिक्षक - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर शिक्षकों का पद सृजित कर उन्हें समायोजित करने पर सितंबर 2015 को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने अपनी सैद्घांतिक सहमति दी थी। इसके बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें