फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदर्शन कर रहे सहकारी समिति कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, तस्वीरों में देखिए पुलिस की बर्बरता

Fri, 02 Nov 2018 06:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
Lathi charge - फोटो : अमर उजाला
10 साल से वेतन न मिलने से नाराज प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को विधानभवन मार्ग जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी विधानभवन के लिए कूच करने लगे। 
विज्ञापन

2 of 7
Lathi charge - फोटो : अमर उजाला
इस पर पुलिस ने कर्मचारियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोकना चाहा तो कर्मचारी अड़ गए। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात को काबू किया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे में कई कर्मचारियों को चोटें आईं।
विज्ञापन

3 of 7
Lathi charge - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे दो प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि बाद में छोड़ दिया गया। वहीं, संयुक्त सहकारी समिति के अध्यक्ष नवनाथ पांडेय ने कहा कि दोपहर बाद प्रमुख सचिव सहकारिता एसवी रामी रेड्डी से हुई वार्ता में उन्होंने सभी मांगों पर सहमति जताई। 

4 of 7
Lathi charge - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मामले से सीएम को अवगत कराने का आश्वासन दिया। साथ ही अन्य समस्याओं के हल के लिए दिवाली के बाद वार्ता के लिए बुलाया है लेकिन जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने राज्य कर्मचारियों की तर्ज पर नियमित वेतन भुगतान, सेवानिवृत्त की आयु 62 साल करने और वर्षों से बकाया भुगतान की मांग की।
 
विज्ञापन

5 of 7
Lathi charge - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री और अन्य शीर्ष विभागीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं को नहीं सुना गया।
विज्ञापन

6 of 7
Lathi charge - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में विवश होकर सभी सेवा संगठन पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ, लखनऊ, सरकारी कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश और साधन समिति सचिव परिषद संयुक्त रूप से सहकारी समिति समन्वय समिति के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Lathi charge - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारियों ने प्रशासन से ये मांगें की-

- सभी पैक्स के सचिव एवं अन्य कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की तरह नियमित वेतन भुगतान किया जाय।

- सम्पूर्ण बकाया वेतन का भुगतान शीघ्र करवाया जाए।

- सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें