फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेजर लाइटों से सजीव हुई त्रेता युग की रामनगरी, दीपोत्सव का आगाज

Sun, 04 Nov 2018 08:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
अयोध्या
रामनगरी में तीन दिवसीय दीपोत्सव का रविवार को भव्य आगाज हुआ। लंका विजय के बाद प्रभु राम, लक्ष्मण व सीता के अयोध्या आगमन की खुशी में रामनगरी रोशनी से नहा उठी है। सरयू घाट, राम कथा पार्क और राम की पैड़ी के आगे देवलोक का दृश्य भी फीका नजर आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
अयोध्या
सजावट देखने भारी भीड़ उमड़ रही है। अपर मुख्य सचिव एके अवस्थी ने तैयारियों का जायजा लिया। अवध विवि के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने दीए जलाने वाली टीमों के साथ बैठक कर उनके लिए अलग-अलग ब्लॉकों में दीए जलाने के गुर सिखाए।
विज्ञापन

3 of 6
अयोध्या
शाम को अवध विवि के प्रेक्षागृह में विदेशी देश लाओस की रामलीला मंचन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मथुरा की मंडली भी मंचन कर रही है। इसका शुभारंभ कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने किया।

4 of 6
अयोध्या
सरयू घाट से लेकर मठ-मंदिरों में भगवान राम-सीता-लक्ष्मण के अयोध्या आने का इंतजार हो रहा है। घर-घर रंगोली सजायी जा रही है, दीपावली की पूर्व संध्या पर सभी के घर दीए से रोशन होंगे।
विज्ञापन

5 of 6
अयोध्या
पूरा दृश्य रामनगरी में त्रेतायुग को जीवंत करता प्रतीत हो रहा है। लंका पर विजय के बाद लौटे राम की खुशी जैसी दिवाली मनाने को लेकर अयोध्यावासी उत्साहित हैं। साधु-संत और धर्माचार्य इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए भावविभोर हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अयोध्या
प्रदेश से लेकर जिले के आला अधिकारी अयोध्या में कैंप किए हुए हैं। वाटर शो के जरिए रामकथा, 30 फीट की राममूर्ति, 16 फीट की आराधना मुद्रा में हनुमान की मूर्ति आकर्षण का केंद्र होगी तो वहीं एशिया से लेकर यूरोप तक फैली राम संस्कृति का भी गवाह रामनगरी बनने जा रही है। विभिन्न देशों के कलाकार अयोध्या में राम की लीला का मंचन करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें