सपने देखना बहुत जरूरी है और उससे ज्यादा जरूर है उस सपने के हिसाब से लक्ष्य निर्धारण। अभी से लक्ष्य निर्धारित करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने स्टूडेंट्स को यह मंत्र ’अमर उजाला’ और रूबिक्स रोस्ट्रम द्वारा आयोजित लक्ष्य-2017 के दौरान दिया।
विज्ञापन
2 of 6
गोमतीनगर के पर्यटन भवन में हुए इस कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स को कॅरिअर काउंसलर ने टिप्स दिए। इस मौके पर स्टूडेंट्स के लिए लकी ड्रॉ व प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता के माध्यम से मोबाइल, घड़ी व इलेक्ट्रिक स्कूटर जीतने का मौका भी मिला। कार्यक्रम का समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन
3 of 6
डॉ. दिनेश शर्मा ने स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने को कहा, लेकिन साथ ही किताबी कीड़ा न बनने की नसीहत भी दी। स्टूडेंट्स को माता-पिता और गुरुजनों की इज्जत करने की सीख भी उप मुख्यमंत्री ने दी। उन्होंने स्टूडेंट्स को अपना मनपसंद कॅरिअर चुनने को कहा। (स्टॉल पर जानकारी लेते छात्र-छात्राएं।)
4 of 6
एजूकेशन फेयर में इस साल 11वीं व 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं के लिए ‘लक्ष्य स्कॉलरशिप टेस्ट’ लिया गया। इस टेस्ट के टॉप 10 सफल विद्यार्थियों को 25-25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
अपनी पसंद के विषय में बनाएं कॅरिअर : आदित्य कुमार
कॅरिअर काउंसलर इंजीनियर आदित्य कुमार ने स्टूडेंट्स को बताया कि किस तरह से स्टूडेंट बीए के साथ सिविल, बैंकिंग की तैयारी भी कर सकते है।
कॉमर्स के स्टूडेंट, लॉ, एमबीए, कंपनी लॉ, सीए, सीएस जैसे प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में जा सकते हैं। जबकि बीएससी के स्टूडेंट्स के लिए जरूरी है कि 12वीं में कम से कम 75 फीसदी अंक हासिल करें। ऐसा न होने पर वे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।