फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हेड कांस्टेबल की गुंडागर्दी तो देखिए, लिफ्ट न देने पर पिकअप चालक को झाड़ू से पीटा

Mon, 19 Mar 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
1 of 6
head constable - फोटो : amar ujala
अमेठी जिले में एक महिला हेड कांस्टेबल की गुडागर्दी और बद्तमीजी देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। लिफ्ट न देने पर इस हेड कांस्टेबल ने एक पिकअप चालक के साथ क्या किया, ये देखिए-
विज्ञापन

2 of 6
head constable - फोटो : amar ujala
मुसाफिरखाना कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल अनुराधा साहू रविवार को क्षेत्र के ही अढ़नपुर में एक मैजिक चालक से लिफ्ट मांगती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
head constable - फोटो : amar ujala
चालक ये कहते हुए मना कर देता है कि उसे आगे नहीं जाना है और गाड़ी से निकल आता है। वह गाड़ी से जैसे ही उतरता है अनुराधा साहू उस पर टूट पड़ती हैं।

4 of 6
head constable - फोटो : amar ujala
पिकअप में ही पड़ी झाड़ू उठाकर वह चालक को पीटने लगती हैं। उसे गालियां भी देती हैं और उसकी पिकअप में जाकर बैठ जाती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
head constable - फोटो : amar ujala
इसके बाद वह चालक को भी जबरदस्ती गाड़ी में खींचती हैं और चलने को कहती हैं लेकिन चालक मना कर देता है। भीड़ इकट्ठा होते देख और मामला बिगड़ने की आशंका के चलते अनुराधा पिकअप से उतर जाती हैं और फिर दूसरे वाहन पर सवार होकर निकल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
head constable - फोटो : amar ujala
इसी बीच हेड कांस्टेबल के इस दुर्व्यवहार का वीडियो किसी ने बना लिया। वीडियो जब अमेठी के एसपी कुंतल किशोर के पास पहुंचा तो उन्होंने तत्काल अनुराधा को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें