सीतापुर जिले के कमलापुर इलाके में सोमवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल में बाउंड्रीवॉल का निर्माण कर रहे मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर झुलस गया। गनीमत ये रही कि जिस समय ये हादसा हुआ, बच्चे क्लास रूम में थे। उधर, हादसे से गुस्साए मृतकों के परिवारीजनों से ग्रामीणों संग मिलकर स्कूल के सामने मार्ग जाम कर दिया है। अभी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
2 of 6
sitapur
- फोटो : amar ujala
कमलापुर थानाक्षेत्र में आईटी कंपनी एचसीएल द्वारा संचालित विद्याज्ञान स्कूल है। स्कूल में अभी परीक्षाएं चल रही है। सोमवार सुबह एसेंबली होने के बाद स्टाफ और बच्चे क्लास रूम में चले गए। उधर, स्कूल के पीछे के हिस्से में बाउंड्री वॉल का निर्माण चल रहा है। इसके निर्माण कार्य में क्षेत्र के मजदूर लगे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
sitapur
- फोटो : amar ujala
बाउंड्री वॉल बनाने के लिए मजदूरों ने लोहे के पाइप के सहारे मचान बना रखी थी। इसी स्थान से हाईटेंशन लाइन भी गुजर रहे है। करीब 9 बजे मजदूर जब मचान को उठाकर दूसरी जगह पर रख रहे थे तभी पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गई।
4 of 6
sitapur
- फोटो : amar ujala
करंट लगने से चार मजदूर पाइप से ही चिपक गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मरने वाले सभी मजदूर कमलापुर थाना क्षेत्र के ही अलग-अलग गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
sitapur
- फोटो : amar ujala
इनमें सुरैंचा निवासी अंकुर (18), मदन (35), महेंद्र (28) निवासी फत्तेपुर, अमृत (28) निवासी इमलिया शामिल हैं। वहीं, सुरैंचा निवासी जीतेंद्र (18) मामूली रूप से झुलस गया। हादसे से वह इतना घबरा गया कि मौके से भाग निकला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे की सूचना पर मृतकों के परिवारीजन और ग्रामीण भी स्कूल के सामने इकट्ठा हो गए और मार्ग जाम कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस उन्हें शांत कराने का प्रास कर रही है लेकिन ग्रामीण अभी तक माने नहीं हैं।