फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की हवा को शुद्ध करेंगे ये खास पौधे, इन बातों का भी रखें ध्यान

Thu, 19 Sep 2019 04:56 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
स्नेक प्लांट और स्पाइडर प्लांट - फोटो : अमर उजाला
शुद्ध हवा अब किताबों की बात हो गई है। हर तरफ धुआं ही धुआं है। हम सभी को मालूम है कि शुद्ध हवा हमारे लिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए कितनी जरूरी है, बावजूद हम उतनी कोशिशें नहीं कर रहे जितनी करनी चाहिए। प्रदूषण चारों तरफ फैला हैं, जो कई तरह से हमारी सेहत को प्रभावित कर रहा है। घर के बाहर की अशुद्ध हवा पर तो हमारा नियंत्रण नहीं है, लेकिन घर के अंदर की हवा को हम अपनी छोटी-छोटी कोशिशों से शुद्ध बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मृणालिनी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए आपको बस इतना करना है कि कुछ नेचुरल एयर प्यूरीफायर पौधे लगाने होंगे। गार्डनिंग कंसल्टेंट मृणालिनी गुप्ता बता रही हैं इन प्यूरीफायर प्लांट और उनकी उपयोगिता के बारे में।   
 
विज्ञापन

3 of 6
एलोवेरा
एलोवेरा
सूरज की थोड़ी सी रोशनी में भी पनपने वाला यह पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह एक प्यूरीफायर भी है। यह प्रदूषण को सोखता है। इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है, ज्यादा पानी देने से यह खराब हो जाता है। ठंड के समय इसे धुंध से बचाएं और धूप में जरूर रखें।

 

4 of 6
स्नेक प्लांट - फोटो : अमर उजाला
स्नेक प्लांट
नाग पौधा, इसे घर के अंदर गमले में लगाया जाता है। इसमें हवा को शुद्ध करने के गुण हैं। यह रात को कार्बन डाई ऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलता है। यह आसानी से लगाया जा सकता है, क्योंकि इसको बढ़ने के लिए सूर्य की ज्यादा रोशनी नहीं चाहिए होती है। यह ज्यादा पानी डालने से गल जाता है। इसे बेडरूम में भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ग्रीन तुलसी
हवा को ताजा बनाए रखने के लिए काफी अच्छा पौधा है यह। इसे रोजाना पानी और सूरज की रोशनी चाहिए। आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा सर्दी-जुकाम में राहत के अलावा इम्युनिटी को बढ़ाता है। तुलसी का पौधा 24 में से 20 घंटे सिर्फ  ऑक्सीजन छोड़ता है और कार्बन मोनो ऑक्साइड, कार्बन डाई ऑक्साइड व सल्फर डाई ऑक्साइड को अच्छे से सोख लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्पाइडर प्लांट - फोटो : अमर उजाला
स्पाइडर प्लांट
अगर आपको पौधों की देखभाल करने का ज्यादा समय नहीं मिल पाता तो आप स्पाइडर प्लांट को घर में लगाएं। इसे ज्यादा केयर की जरूरत नहीं होती। यह पौधा जाइलीन, बेंजीन, फॉरमलडिहाइड और कार्बन मोनो ऑक्साइड जैसी विषैली गैसों से वातावरण को शुद्ध कर देता है।
इन बातों का ध्यान रखें
घर में इमली न लगाएं। इमली का पौधा भी ऑक्सीजन देता है, लेकिन यह कार्बन डाई ऑक्साइड ज्यादा छोड़ता है। कपास के पौधे को भी घर के आसपास न लगाएं, यह ग्रीन हाउस गैस छोड़ती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें